दहेज के लिए अड़ा तो बना लिया गया बंधक, दूल्हे को देना पड़ा शादी का पूरा खर्चा

दूल्हे को निकाह पढ़वाने के लिए स्टेज पर ले जाया गया तो दूल्हे के भाई ने दहेज में अपाची बाइक और ढाई लाख रुपए नगद न मिलने तक निकाह करने से इनकार कर दिया।

मेरठ। इंचौली में निकाह के लिए पहुंचे दूल्हे को ही बंधक बना लिया गया। दुल्हन पक्ष से कार की डिमांड करना दूल्हे को इस तरह भारी पड़ा कि उसे घंटों कैद में रहना पड़ा। दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे समेत पूरी बारात को बंधक बनाते हुए मंडप के गेट बंद कर दिए और शादी में खर्च हुए ढाई लाख की रकम वापस न करने तक किसी को छोड़ने से इनकार कर दिया। काफी देर चली बातचीत के बाद दूल्हे पक्ष के कुछ लोग रकम का इंतजाम करने चले गए, तब तक देर रात तक बारात मंडप में बंधक बनी रही।

दहेज के लिए अड़ा तो बना लिया गया बंधक, दूल्हे को देना पड़ा शादी का पूरा खर्चा

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का भी प्रयास किया। दरअसल मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र के किला पुट्ठी निवासी सीनू के बेटे नाजिम का रिश्ता दो साल पहले इंचौली की रहने वाली एक लड़की से तय हुआ। नाजिम की बारात इंचौली थाने के पास प्रिसिंपल पैलेस में आई।

दहेज के लिए अड़ा तो बना लिया गया बंधक, दूल्हे को देना पड़ा शादी का पूरा खर्चा
दहेज के लिए अड़ा तो बना लिया गया बंधक, दूल्हे को देना पड़ा शादी का पूरा खर्चा

खाना खाने के बाद जब दूल्हे को निकाह पढ़वाने के लिए स्टेज पर ले जाया गया तो दूल्हे के भाई ने दहेज में अपाची बाइक और ढाई लाख रुपए नगद न मिलने तक निकाह करने से इनकार कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही दुल्हन पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। बताया गया कि दुल्हन के पिता ने दूल्हे और उसके पिता के सामने अपनी इज्जत की दुहाई देते हुए काफी मान-मनौव्वल की, लेकिन वो अपनी बात पर अड़े रहे।

दहेज के लिए अड़ा तो बना लिया गया बंधक, दूल्हे को देना पड़ा शादी का पूरा खर्चा
दहेज के लिए अड़ा तो बना लिया गया बंधक, दूल्हे को देना पड़ा शादी का पूरा खर्चा

उधर जब दुल्हन तक ये बात पहुंची तो उसने निकाह से इनकार कर दिया। वहीं युवती के पिता ने भी ऐसे लालची लोगों को अपनी बेटी देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे नाजिम और उसके पिता सीनू समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया और मंडप के दोनों गेट बंद कर दिए। इसके बाद बारातियों में खलबली मच गई, उन्होंने दुल्हन के रिश्तेदारों से खुद को छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी के इंतजाम में खर्च हुए ढाई लाख की रकम वापस न मिलने तक किसी को भी छोड़ने से इनकार कर दिया।

दहेज के लिए अड़ा तो बना लिया गया बंधक, दूल्हे को देना पड़ा शादी का पूरा खर्चा

बाद में दोनों पक्षों के बड़े-बुजुर्ग और बिचौलियों के बीच घंटों चली बातचीत के बाद दूल्हे पक्ष के कुछ लोग रकम का इंतजाम करने के लिए रवाना हो गए। देर रात तक पूरी बारात मंडप में ही थी। फिलहाल दोनों पक्षों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+