ग्रेटर नोएडा: मुठभेड़ में 65 हजार का इनामी बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस को कुछ लोग एक मोटर साइकिल पर सवार होकर आते दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 65 हजार रुपए के इनामी बदमाश असलम मारा गिराया है वहीं दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना दादरी थाना क्षेत्र के रूपवास गांव के पास आमका रोड की है जहां शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि कुछ कुख्यात बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए दादरी में आए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने आमका रोड पर चेकिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस को कुछ लोग एक मोटर साइकिल पर सवार होकर आते दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इसमें असलम नामक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
असलम का साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। 30 वर्षीय असलम उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला था।वह सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और उत्तराखंड में डकैती, लूटपाट व हत्या के कई मामलों में वांछित था। असलम के सिर पर आईजी मेरठ जोन की तरफ से 50 हजार रुपये और उत्तराखंड सरकार की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। ृअसलम के पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ है।
बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दरोगा सौरव कुमार और सिपाही विकास राणा को गोली लगी है। दरोगा सौरभ के पैर और सिपाही विकास के कंधे में गोली लगी। गंभीर रूप से घायल दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications