सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के पौत्र पर बीच बाजार बम से हमला, मौत

इलहाबाद। यूपी के इलाहाबाद शहर में महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी के पौत्र अखिलेश त्रिपाठी की गुरुवार को अस्पताल में मौत हो गई। अखिलेश त्रिपाठी पर बुधवार को बम से हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Grandson of Nirala shot dead in Allahabad Uttar Pradesh

पुलिस के अनुसार हमला उस वक्त हुआ, जब अखिलेश सब्जी लेने दारागंज सब्जी मंडी गए हुए थे। जांच में पता चला है की बाइक सवार दो युवकों ने निशाना किसी और को बनाया था। जिसमे वह कामयाब भी हुए, लेकिन अखिलेश द्वारा बदमाशों को देख लेने पर बदमाशों ने अखिलेश की ओर भी बम फेंक दिया। इस बमबाजी में अखिलेश भी गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिसके चलते आज उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हेलमेट लगाकर आए बाइक सवार बदमाशों ने बालू ठेकेदार गगन निषाद पर हमला किया था। बदमाशों ने तमंचे से गगन पर फायर किया जिससे गोली लगने के बाद गगन जमीन पर गिर पड़ा। पास खड़े अखिलेश ने आवाज सुनकर बदमाशों की ओर देखा तो बदमाशों ने मंडी में दहशत फ़ैलाने के लिए बमबाजी शुरू कर दी। जिसमे अखिलेश समेत 4 लोग झुलस गए थे। उन्हें इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निराला जी के पौत्र के निधन पर साहित्य जगत के लोग में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+