आजमगढ़ में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने पुलिस चौकी समेत कई वाहन फूंके
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र के बांसगांव में प्रधान की हत्या करने का मामला सामने आया है। प्रधान की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हत्या के विरोध में उतरे ग्रामीणों ने बगरिया पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर कई थानों की पुलिस समेत जिले के पुलिस अधीक्षक भी मौजूद हैं। इससे पहले गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी भी की।
Recommended Video

बताया गया कि आजमगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे में यह तीसरी हत्या है। जिले के तरवा थाना क्षेत्र के बांसगांव ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू राम की शुक्रवार की दर शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान के घर पहुंचे और बुलाकर 42 वर्षीय प्रधान को गोली मार दी। प्रधान की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों की भीड़ देख बगरिया बाजार में भगदड़ मच गई।
भगदड़ के बीच एक वाहन से दबकर 12 साल के बालक की मौत हो गई। इससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। लोगों ने बोंगरिया पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया। घटनास्थल पर एसपी सिटी समेत पांच के वाहन छतिग्रस्त हो गए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने 5 बाइक समेत बगरिया थाने को फूंक दिया है। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। जिले में 24 घंटे के अंदर यह तीसरी हत्या है।
कमिश्नर विजय विश्वास ने कहा कि शासन के निर्देश पर प्रधान और 12 वर्षीय बालक के परिवार को सीएम राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। दोनों दलित हैं। वहीं अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनकी संपत्ति जब्त करने और एनएसए लगाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए भारी मात्रा में फोर्स की तैनीती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications