UP: कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल रविवार तक बंद, कोविड को देखते हुए योगी सरकार ने लिया निर्णय
UP: कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल रविवार तक बंद, कोविड को देखते हुए योगी सरकार ने लिया निर्णय
लखनऊ। कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को रविवार (4 अप्रैल) तक बंद रखने का फैसला किया है। इस संबंध में मंगलवार (30 मार्च) देर शाम निर्देश भी प्रदेश सरकार ने जारी कर दिए है।

इस संबंध में मुख्य सचिव आर के तिवारी ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के संस्थान खुले रहेंगे पर लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
Recommended Video
वहीं, प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सीएम कहा कि कोरोना से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखते हुए संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही, कहा कि अन्य विद्यालयों में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए।
दरअसल, सीएम योगी मंगलवार शाम उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। कोविड-19 के सन्दिग्ध मामलों में अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट किये जाएं। फोकस टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। बालिका संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, रेजिडेन्शियल स्कूल आदि में कोविड-19 की टेस्टिंग प्राथमिकता पर की जाए।
सीएम ने कहा कि कोविड टीकाकरण का कार्य भारत सरकार की गाइडलाइन्स और क्रम के अनुरूप संचालित किया जाए। वैक्सीनेशन कराने वाले सरकारी कर्मियों को टीकाकरण की तिथि पर एक दिन का अवकाश अनुमन्य किया जाए। इसी प्रकार निजी सेक्टर के कर्मियों के लिए अवकाश की व्यवस्था करायी जाए। कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications