तीन तलाक ही नहीं चार बीवी रखने पर भी रोक लगाए सरकार- शंकराचार्य

इलाहाबाद। प्रयागराज में चल रहे माघ मेला में शामिल हुए द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने मुस्लिम समुदाय के चार बीबी रखने पर कड़ी आपत्ति जताई है। शंकराचार्य ने कड़े शब्दों में इसका विरोध करते हुए कहा कि यह महिला अधिकारों का हनन है, सरकार चार बीवी रखने पर भी रोक लगाए। शंकराचार्य स्वरूपानंद ने तीन तलाक के मुद्दे पर केंद्र सरकार की पहल का स्वागत किया और सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह महिला अधिकारों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। गौरतलब है कि मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे शंकराचार्य ने मीडियाकर्मियों से बात की और देश में एक समान धर्म लागू करने की वकालत की, उन्होंने साफ तौर पर कहां की चार बीबी रखना पूरी तरह से महिला अधिकारों का हनन है इस पर रोक में किसी तरह की भी गुंजाइश नहीं की जानी चाहिए।

Government should stop having four wife in muslim community allahabad

महिला बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं
शंकराचार्य ने पिछले दिनों हिंदुओं की जनसंख्या को लेकर हो रही बयान बाजी और अधिक बच्चा पैदा करने की बातों पर नाराजगी भी जाहिर की, उन्होंने कहा कि महिलाएं बच्चा पैदा करने वाली मशीन नहीं है और ना ही उन्हें ऐसी मशीन बनाया जा सकता है। यह निंदनीय है और इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए। महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त हैं औरउनका देश में पूरी तरह से सम्मान होना चाहिए।

Government should stop having four wife in muslim community allahabad

गंगा की दुर्दशा पर बिफरे शंकराचार्य
शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने गंगा नदी में प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार को सवालों में खड़ा किया। तीखे शब्दों से वार करते हुए कहा कि चुनाव के पहले बड़ी-बड़ी बातें की गई थी, तकदीर तस्वीर बदलने के दावे किए गए थे, लेकिन आज भी मां गंगा प्रदूषण का शिकार है। बोलने वालों को कम से कम अपनी जुबान और अपने कार्य को ध्यान में जरूर रखना चाहिए। गंगा देश की पहचान है और अगर वह प्रदूषण का शिकार है तो देश की हालत कैसे अच्छी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+