यूपी: 8वीं की छात्रा को प्रिंसिपल ने बुलाया कमरे में, फिर करने लगा गंदा काम

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक प्रधानाचार्य ने कक्षा आठ की छात्रा से रेप का प्रयास किया। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने छात्रा के कपड़े फटे हुए देखे तो प्रधानाचार्य की पिटाई कर दी। किसी तरह लोगों से छूटकर आरोपी प्रधानाचार्य ने खुद को कमरे मे बंद कर लिया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद बीएसए ने प्रधानाचार्य को सस्पेंड कर दिया है।

ये था मामला

ये था मामला

मामला शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र एक प्राथमिक विद्यालय का है। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने गुरू और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद गांव मे रहने वाली आठवीं क्लास की छात्रा घर जाने के लिए स्कूल से बाहर निकली। तभी स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्रा को आवाज देकर अपने रूम मे बुला लिया। छात्रा के कमरे में पहुंचते ही प्रधानाचार्य ने छात्रा को गलत नियत से पकड़ लिया और उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा। इस दौरान छात्रा के कपड़े भी फाड़ दिए।

प्रधानाचार्य ने खुद को किया कमरे में बंद

प्रधानाचार्य ने खुद को किया कमरे में बंद

छात्रा के चिल्लाने के बाद आसपास के रहने वाले ग्रामिण जब स्कूल पहुंचे तो स्कूल में कमरा अंदर से बंद था। लोगों दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और कमरे का नजारा देखकर हैरान हो गए। गुस्साएं लोगो ने प्रधानाचार्य की जमकर पिटाई की। लोगों से छुटकर प्रधानाचार्य ने खुद को किसी तरह कमरे मे बंद कर लिया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कमरे में बंद प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि जब उसको गुरू जी ने आवाज दी तो वह गुरू जी के रूम मे गई। उसके बाद गुरू जी ने उसको पकड़ लिया और उसके कपड़े फाड़ने लगे। उसके साथ गलत काम करने कि कोशिश करने लगे। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग ने उसे बचा लिया। वही एसओ इफ्तिखार अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक टीचर ने बच्ची को गलत नियत से पकड़ा है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो टीचर न खुद को कमरे मे बंद कर रखा था। फिलहाल आरोपी को थाने लाकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद बीएसए ने प्रधानाचार्य को सस्पेंड कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+