VIDEO: बिजली विभाग के कर्मचारी ने दफ्तर को बनाया मधुशाला, जमकर पी बीयर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को ऑफिस परिसर में गुटखा, पान मसाला और धूम्रपान न करने की सख्त हिदायत दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर आफिस में कोई धूम्रपान करता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन यूपी के बुलंदशहर में आदेशों की धज्जियां उड़ाता एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक व्यक्ति बीयर पीता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ये कर्मचारी बिजली विभाग में काम करता है और दफ्तर में ही बैठकर बीयर पी रहा था।

government employee caught drinking beer in Office

मामला बुलंदशहर के खुर्जा स्थित बिजली घर सब स्टेशन 1 का है। बता दें, कि सब स्टेशन 1 पर मनोज शर्मा की डयूटी थी। बताया जाता हैं कि डयूटी खत्म होने के बाद मनोज अपने साथी के साथ आफिस को बियर बार बनाकर शराब पीने लगा। वहीं मौजूद एक और शख्स है जो शराब पीता नजर आ रहा है। मौके पर मौजूद एक शख्स ने इनका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान लिया। जिसके बाद अधिकारी ने इन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+