गोरखपुर हादसा: बच्चों की मौत के मामले में आरोपी डॉ. कफील खान गिरफ्तार

रखपुर हादसे में बीआरडी अस्पताल के डॉक्टर कफील खान गिरफ्तार

गोरखपुर। बीरआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से दर्जनों बच्चों की मौत के बाद एक के बाद एक तमाम डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में डॉ कफील खान को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले बीआरडी अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ राजीव मिश्र और उनकी पत्नी डॉ पूर्णिमा शुक्ला को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लिया था। गोरखपुर कोर्ट ने सात अन्य डॉक्टर्स के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था, जोकि पिछले काफी दिनों से फरार हैं।

कई डॉक्टर हैं फरार

कई डॉक्टर हैं फरार

गोरखपुर हादसे में जो लोग पुलिस की पूछताछ से बच रहे थे और फरार थे, इसमें एनेस्थिसिया के हेड डॉ सतीथ कुमार, एईएस विभाग के हेड डॉ कफील खान, पुष्पा सेल्स के मनीष भंडारी, चीफ फार्मासिस्ट गजेंद्र जयसवाल, अकाउंट डिपार्टमेंट का क्लर्क उदय प्रताप सिंह, संजय कुमार, सुधीर कुमार है। इन लोगों के खिलाफ धारा 120-बी, 308 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Recommended Video

    Gorakhpur: Dr Kafeel Khan of BRD hospital arrested by STF । वनइंडिया हिंदी
    24 अगस्त को दर्ज हुई थी एफआईआर

    24 अगस्त को दर्ज हुई थी एफआईआर

    इन तमाम आरोपियों के खिलाफ गोरखपुर की पुलिस ने गोरखपुर कोर्ट में अपील दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने इन सबके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इन सभी आरोपियों के खिलाफ 24 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई थी। डॉ राजीव मिश्र और उनकी पत्नी पूर्णिमा शुक्ला को एसटीएफ पुलिस ने मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें गुरुवार को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

    मुख्य सचिव को सौंपी गई थी जांच

    मुख्य सचिव को सौंपी गई थी जांच


    आपको बता दें कि गोरखपुर हादसे में 32 बच्चों की ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत हो गई थी। गोरखपुर जोकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संसदीय क्षेत्र है, ऐसे में यहां हुई इस घटना के बाद उनकी काफी किरकिरी हुई थी। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से दर्जनों बच्चों की मौत के बाद योगी सरकार कटघरे में आ गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए थे, इसकी जांच मुख्य सचिव राजीव कुमार के हाथों में दी गई थी। राजीव कुमार ने अपनी जांच रिपोर्ट में नौ लोगों को आरोपी बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+