NER Gorakhpur: गोरखपुर - सम्बलपुर एक्सप्रेस को लेकर आई बड़ी अपडेट

NER Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15028/15027 गोरखपुर-सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में 01 जुलाई से 31 अक्टूबर 2025 तक गोरखपुर से तथा 03 जुलाई से 02 नवम्बर 2025 तक सम्बलपुर से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से लगाया जायेगा।

फलस्वरूप संशोधित संरचना के अनुसार इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01 साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एसएलआरडी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेगे।

train

इसी क्रम में 26 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी सं. 15069 के कोच सं. एम-01 में छूटी 01 नाबालिग लड़की उम्र लगभग 06 वर्ष को चाइल्ड लाइन गोण्डा को सुपुर्द किया गया। 26 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर द्वारा प्लेटफार्म नं. 02 से 03 बाल श्रमिकों उम्र लगभग 17 वर्ष को रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 26 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी सं. 15160 में 01 नाबालिग लड़का उम्र लगभग 08 वर्ष लावारिस हालत मिला जिसे रेलवे सुरक्षा बल गाजीपुर को दिया गया, जहॉ से चाइल्ड लाइन गाजीपुर को सुपुर्द किया गया। 26 जून 2025 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल सीवान द्वारा गाड़ी सं. 15279 से 02 नाबालिग लड़के व 01 नाबालिग लड़की उम्र लगभग 15, 13 व 16 वर्ष को कोच सं. एस-4 से सुरक्षित उतारकर राजकीय रेलवे पुलिस सीवान को सुपुर्द किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+