गोरखपुर होटल केस: मृतक व्यापारी के परिवार से मिलेंगे सीएम योगी, गुरुवार को जाएंगे कानपुर

गोरखपुर, 29 सितंबर। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर स्थित एक होटल में बीते सोमवार पुलिस की छापेमारी के दौरान कानपुर के एक व्यापारी की मौत हो गई थी। इस मामले में मंगलवार को गोरखपुर पुलिस के छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था और पीड़ित के परिवार को 10 लाख रुपए अनुग्रह राशि भी दी गई है। मामला सामने आने के बाद गोरखपुर पुलिस समेत राज्य सरकार पर भी विपक्ष हमलावर रुख अपनाए हुए है। इस संबंध में अब कानपुर डीएम विशाख अय्यर का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ गुरुवार को कानपुर व्यापारी के परिवार वालों से मिलेंगे।

Gorakhpur CM Yogi will meet the family of the deceased businessman will go to Kanpur on Thursday

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि टल के एक कमरे में छापेमारी के दौरान लापरवाही के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि छापेमारी के दौरान मारे गए व्यापारी के परिवार को 10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर पुलिस पर आरोप लगे हैं कि होटल के एक कमरे में रुके तीन व्यक्तियों से वसूली के लिए छापा मारा लेकिन मारपीट के दौरान एक शख्स की मौत हो गई थी। बाद में मृतक की पहचान कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें: CM योगी ने लखनऊ में की 'निर्भया-एक पहल' कार्यक्रम की शुरुआत, बोले- हर थाने में होगी महिला डेस्क

इस हादसे के बाद से व्यापारी मनीष गुप्ता के परिवार की मांग है कि आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। वहीं कानपुर डीएम विशाख अय्यर ने जानकारी दी कि सीएम योगी अपने कानपुर के दौरे पर सोमवार को मृतक कारोबारी के परिवारवालों से भी मुलाकात करेंगे। पुलिस के अनुसार, इस दौरान मनीष नींद में उठा और बेड से नीचे गिर गया, जिससे उनके मुंह में चोट लग गई। पुलिस का कहना है कि तीनों युवक नशे में थे। पुलिस मनीष को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अपराधियों की सूचना पर पुलिस होटल में दबिश देने गई थी। इस दौरान हादसे में युवक की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+