गोरखपुर मेडिकल कॉलेज मामला: प्रिंसिपल समेत 6 के खिलाफ FIR के आदेश
गोरखपुर। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई बच्चों की मौत मामले में चीफ सेक्रटरी ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है। रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री ने तत्कालीन प्रिंसिपल सहित 6 के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए है।

मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी और इंसेफ्लाइटिस के कारण 60 से ज्यादा बच्चों की मौत मामले में जांच के आदेश दिए थे। चीफ सेक्रटरी ने आज अपनी जांच रिपोर्ट सीएम योगी को सौंप दी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने ने बीआरडी अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल आरके मिश्रा समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का आदेश दिए है।
आपको बता दें कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 7 अगस्त को ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने की वजह से बच्चों की मौत हो गई। 7 अगस्त के बाद 5 दिनों के भीतर में अस्पताल में 60 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई, जिसके बाद से प्रदेश सरकार पर विपक्ष के हमले तेज हो गए।












Click it and Unblock the Notifications