गोरखपुर: रोहणी नदी में नाव पलटने से 4 महिलाओं की मौत

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में बुधवार को रोहणी नदी में 1 बच्ची और छह महिलाओं से भरी एक नाव पलट गई। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो लाख आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

गोरखपुर: रोहणी नदी में नाव पलटने से 4 महिलाओं की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के नयागांव थाना स्थित रामपुर इलाके में कुछ महिलाएं लकड़ी बीनने के लिए नाव पर सवार होकर नदी पार जा रही थीं। नाव में कुल 1 बच्ची और 6 महिलाएं सवार थीं। रोहणी नदी पार करते समय बीच में ही नाव पलट गई और 4 महिलाओं की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तीन महिलाओं को सही सलामत नदी से बाहर निकाला गया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी व नगर विधायक राधे मोहन दास अग्रवाल पहुंचे। गोरखपुर के डीएम ने एनडीआरएफ की 25 सदस्यीय टीम को बुलवाया। मौके पर पहुंची टीम महिलाओं की तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+