VIDEO: यूपी की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर, बाहर भी मिलेगी पर्याप्त सुविधा
समस्या उन महिलाओं को होती थी जो अपने घर से बाहर शॉपिंग करने या किसी और काम से निकलती थीं। इन सुविधाओं की कमी से उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कानपुर। ये खबर उन महिलाओं के चेहरे पर खुशी ला सकती है जो घर से बाहर शॉपिंग करने या किसी काम से निकलती हैं। घर से बाहर जाने पर महिलाओं की बड़ी समस्या शौचालय भी हो सकती है, जिसको देखते हुए कानपुर नगर निगम अब कई जगहों पर 'पिंक शौचालय' का निर्माण कराने जा रहा है। पिंक शौचालय को केवल महिला ही इस्तेमाल कर सकती हैं और शौचालय की देखरेख करने के लिए महिला कर्मचारी ही रहेंगी।

केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत घर-घर शौचालय की मुहीम चलाई जा रही है, जिसको लेकर ग्रामीण इलाकों में शौचालयों का निर्माण होना शुरू हो गया लेकिन सबसे बड़ी समस्या उन महिलाओं को होती थी जो अपने घर से बाहर शॉपिंग करने या किसी और काम से निकलती थीं। महिला शौचालय ना होने से उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए कानपुर नगर निगम अब महिला शौचालय का निर्माण करने जा रहा है, जिसका नाम दिया गया है 'पिंक टॉयलेट'।

पिंक टॉयलेट बनाने की शुरुआत कानपुर के नवीन मार्केट से की जा रही है, इस जगह पर महिलाओं के लिए शौचालय बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। लेडीज टॉयलेट में दस सीटें होगीं और ये केवल महिलाओं के लिए ही होगा। पिंक टॉयलेट की एक खासियत ये भी होगी कि वो पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। पिंक टॉयलेट में केवल महिला कर्मचारी ही देखरेख भी करेंगी। नगर आयुक्त अविनाश सिंह का कहना है कि पिंक कलर महिलाओं का रंग माना गया है, इसलिए इसका नाम पिंक टॉयलेट रखा गया है।













Click it and Unblock the Notifications