कैसरगंज से फिर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे बृजभूषण, यौन शोषण के आरोपों से घिरे BJP सांसद का गोंडा की रैली से ऐलान

Brij Bhushan Singh Gonda Rally: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच गोंडा में बृजभूषण सिंह ने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो एक बार फिर कैसरगंज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

Brij Bhushan Singh Gonda Rally: महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को यूपी के गोंडा में रैली के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभ चुनाव 2024 को लेकर खुलकर ऐलान किया साथ ही पहलवानों के मुद्दों पर इशारों-इशारों में बहुत कुछ कहा।

रविवार को केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर गोंडा में रैली आयोजित की गई है, जिसमें कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने रैली से घोषणा करते हुए कहा कि वह कैसरगंज से एक बार फिर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

brij bhushan sharan singh

दरअसल, गोंडा में आयोजित हुई इस रैली का आयोजन 2024 के चुनाव के लिए भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत किया गया था। अपने भाषण के दौरान पूर्व WFI प्रमुख ने विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित धरना दे रहे पहलवानों के विरोध का जिक्र नहीं किया, लेकिन शायराना अंदाज अपनाते हुए काफी कुछ कहा।

सिंह का शायराना अंदाज

रैली में शायरी बोलते हुए सिंह ने कहा, "कभी अश्क, कभी गम तो कभी जहर पिया जाता है। तब जाकर जमाने में जिया जाता है, ये मिला मुझको मोहब्बत का सिला, बेवफा कहकर मुझको याद किया जाता है। इसको रुसवाई कहें या शोहरत अपनी, दबे होठों से मेरा नाम लिया जाता है।"

बता दें कि इससे पहले बृजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों द्वारा उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की पुलिस जांच का हवाला देते हुए अयोध्या में 5 जून की अपनी जन चेतना महारैली को स्थगित करने की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि "सुप्रीम कोर्ट के गंभीर निर्देश" थे। सिंह ने दावा किया कि "मेरे राजनीतिक विरोधियों और उनकी पार्टियों ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+