मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर सत्तर लाख का दो किलो सोना बरामद

मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर एक शख्स के पास से दो किलो सोना मिला है जिसकी कीमत 70 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने सोना जब्त कर लिया है।

चंदौली। उत्तर प्रदेश के मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को सोमवार की देर शाम एक बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने सुरेश कुमार नाम के व्यक्ति के पास से एक-एक किलो के गोल्ड के दो बिस्कुट बरामद किये। पुलिस के गिरफ्त में आने वाला सुरेश कुमार मूलतः मिर्जापुर का रहने वाला हैं और तस्करी के कारोबार में कई वर्षों से जुड़ा हुआ है।

मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर सत्तर लाख का दो किलो सोना बरामद

सोने के बिस्कुटों को छुपा कर कोलकाता से मिर्जापुर ले जाते समय मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस की चेकिंग दौरान पकड़ा गया है। पुलिस के सुरेश कुमार से गोल्ड से जुड़े हुए कागजात की मांग की जिसे ना दिखा पाने के बाद उसे गिरफ्तार कर जीआरपी थाने लाया गया। इस मामले में अब सुरेश से इनकम टैक्स और सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट भी पूछताछ कर रही हैं। जीआरपी और अन्य अधिकारियों ने बरामद गोल्ड की कीमत करीब सत्तर लाख रुपये बताई है।

मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर सत्तर लाख का दो किलो सोना बरामद

क्या कहते हैं जीआपी के अधिकारी
वही oneindia से बातचीत में जीआरपी मुगलसराय यूनिट के प्रभारी निरीक्षक आर.के. सिंह ने बताया कि करीब 10 बजे के आसपास हमें मुखबिर से इस बात की सूचना मिली थी कि एक शख्स कोलकाता से गैरकानूनी रूप से गोल्ड लेकर हावड़ा से आने वाली हावड़ा -जोधपुर के स्लीपर क्लास में सफर कर रहा है और इसे मिर्जापुर ले जा रहा है।

यही नही ये शख्स आये दिन इसी तरह से गोल्ड की तस्करी करता रहता है। इसके बाद हमारी टीम ने प्लेटफार्म पर ट्रेन के आने के बाद से सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें हमें ये कामयाबी हासिल हो सकी। अब गिरफ्तार सुरेश कुमार से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+