Global Investors Summit 2023 : विदेशों में हुए रोड शो से निकली 7 लाख करोड़ के निवेश की राह

Global Investors Summit 2023 में योगी सरकार ने दस लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। सरकार के दावे के अनुसार अब तक सरकार के पास सात लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आ चुुके हैं।

योगी आदित्यनाथ

Global Investors Summit 2023 : उत्तर प्रदेश सरकार को दुनिया भर के 21 शहरों में आयोजित रोड शो के बाद 16 देशों से 7.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 से 12 फरवरी, 2023 को लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023 से पहले निवेश आकर्षित करने के लिए आठ टीमों को विभिन्न स्थानों पर भेजा था। योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ 9 से 19 दिसंबर तक विदेश में हुए रोड शो में राज्य सरकार की टीमों को मिले निवेश प्रस्तावों का फीडबैक लिया जिसमें यह बातें सामने आईं।

निवेश से पैदा होंगे रोजगार के अवसर

निवेश से पैदा होंगे रोजगार के अवसर

जानकारी के अनुसार, अकेले यूनाइटेड किंगडम (यूके) और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) से 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विदेशों में रोड शो की सफलता ने सुनिश्चित किया है कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि , "बड़े निवेश से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिसका सीधा लाभ हमारे युवाओं को मिलेगा। राज्य को ट्रिलियन-डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के उद्देश्य को प्राप्त करने में GIS-2023 एक प्रमुख योगदानकर्ता बन जाएगा।"

जीआईएस में दस लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

जीआईएस में दस लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य

राज्य सरकार ने जीआईएस-2023 में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है। योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों से विदेशों में जिन कंपनियों, संस्थानों, औद्योगिक समूहों के साथ एमओयू साइन हो चुके हैं, उनसे संपर्क बनाए रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर फॉलोअप के उद्देश्य से उनके नेतृत्व में एक समर्पित टीम का गठन किया जाना चाहिए और प्रत्येक देश के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी के बाद एक बार फिर जरूरत के हिसाब से कुछ देशों का अनुवर्ती दौरा किया जा सकता है।

कई औद्योगिक समूहों ने जतायी निवेश की इच्छा

कई औद्योगिक समूहों ने जतायी निवेश की इच्छा

कई औद्योगिक समूहों ने गोरखपुर, काशी, प्रयागराज, अलीगढ़, लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में निवेश करने की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा, "सभी 16 देशों के राजदूतों/उच्चायुक्तों को मेरी ओर से आभार पत्र लिखा जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि देश के भीतर होने वाले रोड शो के लिए एक नई टीम का गठन किया जाना चाहिए। इसमें स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को शामिल किया जाना चाहिए। देश के भीतर होने वाले रोड शो 15 जनवरी तक पूरे कर लिए जाएं।

निवेश से बदलेगी यूपी की तस्वीर

निवेश से बदलेगी यूपी की तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर से लौटे समूह की ओर से जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर से सभी निवेशक प्रभावित हुए हैं. अमेरिका और ब्रिटेन के तीन शहरों से लौटे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बदलते हालात इन देशों के निवेशकों के लिए चर्चा का विषय है. उन्होंने कहा कि बड़े निवेश के लिए हिंदुजा ग्रुप और रोल्स रॉयस के साथ बातचीत हुई है। लंदन में हीरानंदानी ग्रुप ने यूपी के साथ अपने अच्छे अनुभव साझा किए।

कई क्षेत्रों में मिले निवेश के प्रस्ताव

कई क्षेत्रों में मिले निवेश के प्रस्ताव

इसके अलावा, सैन फ्रांसिस्को से सलोनी हर्ट फाउंडेशन ने एसजीपीजीआई, लखनऊ को 415 करोड़ रुपये का सीएसआर अनुदान देने का फैसला किया है। इसी तरह, ₹41,000 करोड़ के निवेश के लिए Jio थर्मल पावर टेक्नोलॉजी के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। सिफी इंटरनेशनल ₹8300 करोड़ का निवेश करेगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, जिन्होंने दक्षिण कोरिया और जापान में एक टीम का नेतृत्व किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+