उन्नाव:गर्लफ्रेंड ने दी थी बॉयफ्रेंड की हत्या होने की जानकारी, पेड़ पर लटकी मिली लाश
उन्नाव। प्रेमी के अपहरण होने की जानकारी प्रेमिका ने प्रेमी के परिजनों को दी थी, लेकिन प्रेमी को नही बचा सकी। प्रेमी का शव 20 फरवरी को पेड़ पर लटका हुआ मिला है। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये है मामला
मामला उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के माखनखेड़ा गांव का है। रानीपुर ग्रंट के मजरा माखनखेड़ा निवासी धीरज पुत्र परमेश्वर का अपहरण 19 फरवरी को कर लिया गया था। धीरज के अपहरण की सूचना भाई सुभाष चंद्र ने बांगरमऊ थाने में दर्ज कराई थी। मृतक भाई सुभाष चंद्र ने बताया कि गांव की ही रहने वाली एक युवती ने फोन पर बताया कि धीरज की हत्या कर दी जाएगी, उसे बचा लो। मोबाइल पर मिली जानकारी को बांगरमऊ थाना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नही उठाया।

प्रेमिका के परिजनों ने किया था अपहरण
मृतक के भाई सुभाष ने बताया कि धीरज की प्रेमिका ने फोन पर परिवार वालों को अपहृत की सूचना दी थी। प्रेमिका ने बताया था कि उसके प्रेमी की हत्या होने वाली है। प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका के परिजनो के खिलाफ अपहरण करने की जानकारी पुलिस को दी थी। मृतक के भाई सुभाष ने बताया कि राजनारायण व उनके दो बेटों सहित पांच लोगों ने धीरज का अपहरण किया था। बताया कि पुलिस ने राजनारायण को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया, लेकिन कुछ समय बाद छोड़ दिया।

पेड़ पर लटका हुआ मिला था शव
धीरज का शव 21 फरवरी को पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर बांगरमऊ संडीला मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने बताया कि धीरज के शरीर पर कई जगह-जगह चोट के निशान थे। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications