VIDEO: प्रेमिका के घरवालों ने अपहरण कर प्रेमी की ले ली जान, पेड़ पर लटका मिला शव

मृतक के पिता ने बताया कि बेटे का गांव की एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग था। कई बार रोकने के बाद भी वो नहीं माना। उसके झांसे में आकर वो तड़के निकल गया था।

कन्नौज। कन्नौज के गौरनपुर्वा गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शव को बाग में पेड़ पर लटका कर हत्यारे भाग निकले। इसके बाद शव देख गांव में सनसनी फैल गई। छात्र के परिजन ने प्रेमिका के घर वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में प्रेमिका, उसके पिता, भाई, दो चाचा और चाची समेत नौ लोगों को नामजद कराया है। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के गौरनपुर्वा गांव निवासी गुलाब सिंह कुशवाहा का इकलौता पुत्र और बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र आशुतोष कुमार उर्फ रवि जिसकी उम्र मात्र 22 वर्ष थी, जो अचानक लापता हो गया। तीन दिन बाद दोपहर करीब दो बजे उसका शव गांव के बाहर पुल्ली के बाग में पेड़ पर लटकता मिला। ग्रामीणों की भीड़ लगने के बाद पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा।

प्रेम प्रसंग में पहले मिली थी धमकी

प्रेम प्रसंग में पहले मिली थी धमकी

आशुतोष उर्फ रवि के शरीर पर चोट के निशान भी मिले। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूने लिए। पिता गुलाब ने बताया कि बेटे का गांव की एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग था। कई बार रोकने के बाद भी वो नहीं माना। उसके झांसे में आकर वो तड़के निकल गया था। परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका के परिजन ने उसका अपहरण कर हत्या कर दी। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को बगीचे में पेड़ पर लटका दिया। थानाध्यक्ष तारिक खान ने बताया कि अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्रेमिका के घरवालों ने मिलकर किया खेल खत्म!

प्रेमिका के घरवालों ने मिलकर किया खेल खत्म!

प्रेमिका रुचि, उसके भाई अंकुश, पिता रामसनेही, चाचा किशोरी लाल और उसकी पत्‍‌नी राधा, रामकुमार व उसकी पत्‍‌नी रेनु के साथ ही गांव निवासी अखिलेश और रामशंकर को आरोपी बनाया गया है।

प्यार में गई जान..

प्यार में गई जान..

कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती से प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+