VIDEO: पुलिसवाले खड़े रहे, लड़की ने लाठी छीनकर मनचलों को पीटा

सड़क पर छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को सबक सिखाने का बीड़ा अब खुद महिलाओं ने उठा लिया है। इसका नमूना यूपी की राजधानी लखनऊ में देखने को मिला।

लखनऊ। यूपी में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को अब खुद महिलाओं ने ही सबक सिखाने की ठान ली है। ताजा मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है। यहां एक लड़की ने छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को वो सबक सिखाया कि देखने वाले भी हैरान रह गए। बाइक सवार कुछ लड़के लखनऊ में गौतम पल्ली पुलिस स्टेशन के पास लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। इसी दौरान एक लड़की ने पुलिस की लाठी लेकर छेड़छाड़ कर रहे मनचलों की पिटाई शुरू कर दी।

girl thrashed molesters

जानकारी के मुताबिक घटना 19 मार्च रविवार रात की है। गौतम पल्ली इलाके में लड़कियों के एक समूह को कुछ बाइक सवार लड़के छेड़ रहे थे। इस दौरान पास ही में कुछ पुलिसवाले भी खड़े थे लेकिन किसी ने उन लड़कों को नहीं रोका। बस फिर क्या था, इस समूह की एक लड़की ने आव देखा ना ताव और एक पुलिसवाले से लाठी छीनकर लड़कों की पिटाई शुरू कर दी। यह देखकर छेड़छाड़ कर रहे लड़के मौके से भागने लगे।

घटना का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई मनचलों की पिटाई करने वाली लड़की की तारीफ कर रहा है। ये भी पढ़ें- उबर ड्राइवर ने लड़की से पूछा गलत सवाल, जवाब ना देने पर गाड़ी से दिया धक्का

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+