'भाई और मां ने मुझे 2 लाख रुपए में बेचा, बंधक बनाकर कराया काम'

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी जिसमें एक नाबालिग को कई सालों से बंधक बनाकर उसका शोषण किया गया। शोषण करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके अपने ही परिवार के लोग ही है। इतना ही नही मामला तब सुर्खियों पर छाया जब नाबालिग ने खुद को बेचने का आरोप अपने भाई और मां पर ही लगाया।

Girl said that her brother and mother sold him in Kannauj

16 साल की नाबालिग लड़की का कहना है कि मां और उसका सगा भाई दौलत के लालच में आकर उसको दो लाख रुपये में बेच रहे हैं जिसमें पचास हजार रुपये यह लोग एडवांस भी ले चुके हैं लेकिन किसी तरह से इन लोगों के चंगुल से बचकर अपनी जान बचाकर बहन के पास पहुंची और पूरी बात बताई। इसके बाद उसकी बहन ने न्याय दिलाने की ठान ली और पीड़िता के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाने पहुंची।

लड़की ने पुलिस को बताया कि मां और भाई ने रिश्तेदार के यहां बंधक बनाकर उससे काम कराया और पैसे भी नहीं दिए। इसके बाद एक आदमी के हाथों उसे दो लाख रुपए में बेच दिया जो लड़कियों से धंधे कराता है।

पुलिस ने मामले की जांच कहते हुए यह बताया कि लड़की ने जो काम किया है उसका रुपया उसको नहीं दिया गया है। जिसके यहां काम करती है, वह उसकी रिश्ते की मौसी ही है। पुलिस के मुताबिक जो काम के बदले पैसा न मिलने की बात कही गयी है उसके लिए श्रम विभाग को निर्देश दिये गये हैं और अन्य तरह की उत्पीड़न की जांच की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+