झांसी: नाबालिग लड़की को घेरकर की छेड़छाड़, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है कि 16 वर्षीय युवती के साथ कुछ युवक छेड़खानी कर रहे हैं। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो में दिख रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह घटना 12 जुलाई की है।

युवक ने दी थी लिफ्ट

युवक ने दी थी लिफ्ट

वहीं इस घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि लड़की अपने घर से अपनी मां को खाना देने के लिए निकली थी, जोकि खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान एक लड़के ने जोकि लड़की का दोस्त है, उसने लड़की को लिफ्ट देने की पेशकश की। जिस वक्त लड़का और लड़की जंगल से गुजर रहे थे उसी वक्त लड़कों के एक गुट ने उन्हें रोक लिया, जिसमे एक नाबालिग भी शामिल है, इन लोगों ने मिलकर युवती के साथ यौन शोषण करने की कोशिश की।

6 मिनट का वीडियो वायरल

6 मिनट का वीडियो वायरल

छह मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक समय लड़की इसमे चिल्लाती है जब दो लड़के उसे जंगल में जबरन घसीटने की कोशिश करते हैं। वीडियो में एक छोटा लड़का जिसके हाथ में स्टील का डिब्बा है, चम्मच और पानी की बोतल है वह कहता है कि मेरा हाथ छोड़ दो। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की जमीन पर बैठी है और पांच लोगों ने उसे घेर रखा है और उससे पूछ रहे हैं कि वह जंगल में क्या कर रही थी। इसमे से एक लड़का लड़की से कहता है बस हम दो हैं।

इसे भी पढ़ें- मंदिर में छात्रा पैर छूने के लिए झुकी तो पुजारी करने लगा अश्लील हरकत, दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

लड़की वीडियो में गुजारिश करती है कि उसे छोड़ दे और उसके साथ कुछ नहीं करें। उसने बताया कि वह सिर्फ उस लड़के को जानती है जिसने उसे लिफ्ट दी है। जानकारी के अनुसार लड़की और सभी लड़के जो वीडियो में दिख रहे हैं वह झांसी के एक ही गांव से हैं, यह गांव झांसी से 40 किलोमीटर दूर है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर उस घटना वाले दिन हुआ क्या था। लड़की के बयान को दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कुलदीप नारायण ने बताया कि वीडियो में तीन लड़के हैं, जिनके नाम सामने आए हैं, दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें- फेसबुक पर शेयर की पीएम नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो, भाजपा नेता ने दर्ज कराया केस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+