VIDEO: कोचिंग जा रही लड़की से दबंग नेता ने साथियों संग मिलकर की छेड़छाड़
दोपहर जब बेटी कोचिंग जा रही थी तो राजू ने साथियों संग आकर उससे अभद्रता, छेड़छाड़ की। लड़की को जबरन बाइक पर बैठाने और अगवा करने की कोशिश की।
कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक सपा नेता पर लड़की से छेड़छाड़ा का आरोप लगा है। आनंद नगर में दबंगों ने एक शीशा व्यापारी की बेटी से सरेराह छेड़छाड़ और हाथापाई की। आरोप है कि उन्होंने युवती को अगवा करने की भी कोशिश की। परिजनों ने क्षेत्र के प्रॉपर्टी डीलर राजू खान जो कि सपा का दबंग नेता भी है उसके साथियों पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कल्याणपुर के आनंद नगर निवासी शीशा व्यापारी का सपा नेता राजू खान से किसी प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते वो परिवार पर दबाव बना रहे थे और उनके घर बार-बार पहुंच जाते थे। व्यापारी का आरोप है कि राजू खान धमकाने के साथ आए दिन परिवार को परेशान कर रहा था। बीते शनिवार दोपहर जब बेटी कोचिंग जा रही थी तो राजू के साथियों ने आकर उससे अभद्रता, छेड़छाड़ की। जबरन बाइक पर बैठाने और अगवा करने की कोशिश की। बेटी के चिल्लाने पर राहगीरों ने आकर बचाया।
व्यापारी ने बताया कि खुद को सपा नेता और सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का करीबी बताकर पहले भी राजू दबंगई कर चुका है। सीओ कल्याणपुर रजनीश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने छेड़छाड़ की बात कबूल की है। राजू की तलाश की जा रही है। उसके दफ्तर में लगे कैमरे की फुटेज भी निकलवाई जा रही है।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications