कौशांबी में हैवानियत: पहले किया लड़की से गैंगरेप, फिर फोड़ डाली उसकी आंखें
इलाहाबाद। यूपी के कौशांबी जिले में वहशियों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक युवती से गैंगरेप के बाद बेरहमी से उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई। आरोपी शव को गांव के बाहर फेंक कर फरार हो गए। सुबह गांव के बाहर नलकूप के पास युवती का शव पड़ा हुआ देखा। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को गुस्साएं लोगों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने युवती के मंगेतर समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने मंगेतर को लिया हिरासत में
पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाने के बाद पूछताछ के लिए स्वाति के मंगेतर को हिरासत में लिया है। मंगेतर ने पुलिस को बताया कि उसने स्वाति को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन जब वह पहुंचा तो बाइक सवार तीन लोग स्वाति को जबरन बाइक पर बैठाकर उठा ले गए। वह भाग कर घर पहुंचा और स्वाति के परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई, लेकिन वह नहीं मिली।

शव के पास मिली साइकिल
सुबह उसका शव पानी की टंकी के पास मिला था। हालांकि पुलिस मंगेतर की इस कहानी पर भरोसा नहीं कर रही है। मौके से मिले साक्ष्यों, मंगेतर की साइकिल समेत कई ऐसे क्लू है जो मंगेतर के ही खिलाफ जा रहे हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मंगेतर व उसके दोस्तों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रही है।

क्या कह रहे अधिकारी
मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। चाकू जैसी चीज से युवती की आंखें व गले चेहरे पर वार किए गए थे। कुछ और चीजें भी इस वारदात से जुड़ी मिली है। उनका भी प्रयोगशाला में परीक्षण किया जा रहा है। युवती का मंगेतर हिरासत में ले लिया गया है। वह अभी बहुत कुछ छिपा रहा है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications