ऑफिस से घर लौट रही लड़की ने तीन मनचलों को ऐसे सिखाया सबक

तीन लड़कों ने उनके ठीक बगल से चलते हुए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया तो निधि ने बिना डरे तीनों को गाड़ी रोकने की चेतावनी देते हुए पीछा करना शुरू कर दिया।

नई दिल्ली। ऑफिस से घर लौट रही लड़की को अकेली देखकर तीन लड़कों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए फब्तियां कसना शुरू किया तो उसने उन्हें ऐसा सबक सिखाया कि तीनों भाग निकले। इस दौरान राह चलते दो और लोगों ने भी लड़की का साथ दिया।

Nidhi

घटना यूपी के इलाहाबाद की है। एफएम रेडियो में काम करने वाली आरजे निधि ने इस घटना का जिक्र अपने फेसबुक पेज पर किया है। उन्होंने लिखा- 'वे दिन बीत गए जब लड़कियां कमेंट पास किए जाने पर डर जाती थीं, या इग्नोर कर देती थीं, अब ऐसी नहीं होगा। अब वे इसके खिलाफ लड़ती हैं।'

एक बाइक पर सवार थे तीन लड़के
'भाई दूज' के दिन ऑफिस से घर लौटते वक्त रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन लड़कों ने उनके ठीक बगल से चलते हुए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया तो निधि ने बिना डरे तीनों को गाड़ी रोकने की चेतावनी देते हुए पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान रास्ते में ही दो और लोगों ने भी निधि का साथ दिया और लड़कों के पीछे अपनी बाइक लगा दी।

...इसलिए नहीं कर पाई शिकायत
आखिकार पकड़े जाने के डर से तीनों लड़के तेज रफ्तार से अपनी बाइक लेकर निकल गए। आरजे निधि ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'जिन दो लोगों ने मेरा साथ दिया उन्होंने मुझे इसकी शिकायत दर्ज कराने की सलाह भी दी लेकिन दुर्भाग्य से मुझे उस गाड़ी का नंबर याद नहीं रहा और मैं शिकायत नहीं दर्ज करा पाई।'

आखिर क्या करें लड़कियां?
आरजे निधि ने आगे लिखा कि यह पहली बार नहीं है जब किसी ने उन पर इस तरह कमेंट किए हों। पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं। दूसरी लड़कियां भी ऐसी हरकतें झेल रही हैं लेकिन पुलिस और दूसरे लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते, यही वजह है कि ऐसे मामले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने सवाल भी किया कि लड़कियों को इस हालत में क्या करना चाहिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+