Ghosi By Election: कड़ी सुरक्षा के बीच घोसी में मतदान जारी, प्रशासन अलर्ट

उत्तर प्रदेश के घोसी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। जिलाधिकारी अरुध कुमार खुद ही कमान संभाले हुए हैं और बूथों का जायजा ले रहे हैं।

Ghosi By Poll: उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की घोसी सीट पर उपचुनाव के तहत आज मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए विस्तृत व्यवस्था की है। मऊ जिले के डीएम अरुण कुमार ने कहा है कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। सारी व्यवस्थाएं की गई हैं।

घोसी

अरुण कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि सुबह सात बजे से ही मतदान चल रहा है। लोकल पुलिस के साथ ही सीएपीएफ की तैनाती भी की गई है। कहीं से किसी तरह के अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सुबह से ही मतदान केंद्रों से अपडेट ली जा रही है। कंट्रोल रूम का जायजा भी लिया गया है।

दरअसल, यह उपचुनाव समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के कारण हो रहा है जो अब भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उपचुनाव लड़ रहे हैं। घोसी में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 455 मतदान केंद्र और 239 मतदान केंद्र बनाए हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पीने के पानी शौचालय और रैंप की सुविधा प्रदान की गई है। मंगलवार को लगभग 4.30 लाख मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने की उम्मीद है जिसमें 2.31 लाख पुरुष और 1.99 लाख महिलाएं शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने एक सामान्य पर्यवेक्षक, एक व्यय पर्यवेक्षक और एक पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किया है। कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट और दो जोनल मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गयी है।

घोसी में उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। घोसी उपचुनाव नवगठित गठबंधन INDIA के लिए लिटमस टेस्ट होगा। वोटों की गिनती शुक्रवार को होगी। उपचुनाव के नतीजों से इंडिया ब्लॉक की ताकत के साथ-साथ इसकी व्यवहार्यता और प्रभावशीलता के बारे में जनता की धारणा का संकेत मिलने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+