घोसी उपचुनाव: डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- सपा का कोई भविष्य नहींं है, उनका सूरज अस्त हो रहा है

उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मऊ जिले के घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पहुंचे और कार्यकर्ता सम्मेलन कर प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को जीतने की अपील।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी हो गई है। वहीं घोसी के जातीय समीकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि 2047 तक बीजेपी की सरकार को सत्ता में रहना है और सपा को पूरी तरीके से खत्म करने का काम किया जाएगा।

Ghosi by election: Deputy CM Keshav Maurya

वहीं अखिलेश यादव के बयान पर तंज करते हुए मौर्य ने कहा कि कहा कि आने वाले चुनाव में किसी भी पार्टी का कोई भविष्य नहीं रह जाएगा। हम तो कह रहे हैं कि 100 में से 60% हमारा है 40% में बंटवारा है बंटवारे में भी हमारा हिस्सा है।

केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को कहा कि वह तो भोंपू है भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के लगातार दल बदलने के सवाल पर कहा कि दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी में गए हुए थे वहां पर उनकी अंतरात्मा गवाही नहीं दे रही थी इसलिए वह विधायक पद से इस्तीफा दे करके दोबारा फिर आगे और उनके साथ में हम सभी लोग हैं अगर वह विधायक रहना चाहते तो उनको चुनाव लड़ने की जरूरत नहीं थी । हम लोगों ने दारा चौहान को प्रत्याशी बनाया और उनको जितवाने का काम हम लोग करेंगे ।

डिप्टी सीएम ने कहा कि, यह चुनाव दारा सिंह नही लड़ रहे बलिक बीजेपी लड़ रही है। डबल इंजन की हमारी सरकार है जनता का एक-एक वोट हमारे लिए कर्ज के समान है।

वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य केउल्टे सीधे बयानों पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि वह तो अखिलेश यादव का भोंपू हैं क्योंकि अगर अखिलेश यादव नहीं कह देते वह इस तरीके का काम नहीं करते हैं। हम कई बार कह चुके हैं कि समाजवादी पार्टी से उन्हें निष्कासित कर दिया जाए। अगर अखिलेश यादव उनकी बात से सहमत नहीं थे तो उनको निष्कासित करने का काम करते ।

मौर्य ने कहा कि अगर स्वामी प्रसाद मौर्य इस तरीके का कोई विषैला बयान देते हैं तो उसके लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं क्योंकि उन्हीं की सह पर वह इस तरीके का बयान देते हैं। अखिलेश यादव पीडीए की बात करते हैं और यहां पर उन्होंने सवर्ण को टिकट दिया है अगर वह पीडीए की बात करते हैं तो यहां से उनको पिछड़ा समाज के शख्स को प्रत्याशी बनाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि, भाजपा सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम करती है इसलिए यहां से पिछड़ा वर्ग को प्रत्याशी बनाया हुआ है। अखिलेश यादव ने सवर्ण को टिकट दिया है। अखिलेश यादव मुसलमान और यादवों को बेवकूफ बनाने का काम करते हैं। अखिलेश यादव पिछड़ों और पसमांदा मुसलमान के साथ धोखा करने का काम किए हैं।

मौर्य ने कहा कि, सपा समाप्तवादी पार्टी है उसका भविष्य खत्म हो रहा है और उसका सूरज जब अस्त हो चुका है सपा को वोट देना कुएं में वोट देने के बराबर होगा। कमल के फूल को वोट देना सीधे लक्ष्मी जी को घोसी में बुलाने जैसा है।

संवाद सूत्र-सुशील सिंह, मउ, उत्तर प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+