Ghosi Assembly Seat Bypoll: अखिलेश यादव की 'कोबरा' से तुलना पर भड़की सपा, BJP को बताया हिटलर और मुसोलिनी

Ghosi Assembly Seat Bypoll: मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजनीतिक दल बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग जारी है।

Ghosi Assembly Seat Bypoll: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में चुनावी जंग तेज हो चुकी है। दोनों राजनीतिक दल बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग जारी है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बना है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को गरीबों का हक मारने वाले जहरीला काला नाग वाले बयान पर पलटवार किया।

राजीव राय ने कहा कि वह तो खुद ही भीख की मांगी हुई कुर्सी पर बैठे हुए हैं और पार्टी में उनकी तो कोई सुनता नहीं है। वहीं इसी तरीके से बयानबाजी करते हुए घूमते हैं। कोबरा भगवान शंकर के गले का हार है, जो जिस तरीके का होता है, उसको उसी ही तरीके का नजर आता है।

Ghosi Assembly Seat

केशव प्रसाद का एक ही काम 'जहर उगलते रहना'
केशव प्रसाद मौर्य के बारे में राजीव राय ने आगे कहा कि उनका काम ही है सुबह से लेकर शाम तक जहर उगलना, क्योंकि उनको तो कोई नोटिस नहीं करता है। उनका दिनभर का एक ही काम है, 'जहर उगलते रहना'। राजीव राय ने केशव मौर्य के लिए कहा कि सिराथू से दुत्कार कर भगाया हुए भीख मांगे कुर्सी पर बैठे हुए हैं। इसलिए उनको वही नजर आता है। अगर समर्थन मांगना भीख है, तो योगी-मोदी और अमित शाह से पूछिए 38 दलों का गठबंधन बनाने के लिए 26 ऐसी पार्टियों के साथ गठबंधन क्यों हुए हैं? जिनका एक भी कोई सांसद या विधायक नहीं। आपने भी गठबंधन किया है और आप भी भीख मांग रहे हैं।

बीजेपी की तुलना हिटलर और मुसोलिनी से
सपा प्रवक्ता ने बीजेपी की तुलना हिटलर और इटली के क्रूर तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी से कर दी। उन्होंने कहा कि उनको भी लगता था कि पूरी दुनिया उन्हें की ही सुन रही है, इस ही तरीके से बीजेपी को भी लग रहा है कि सब उसी की ही सुन रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+