Ghosi Assembly By Poll: घोसी में खत्म हुआ चुनाव प्रचार, अब वोटिंग पर सबकी निगाहें
यूपी में मऊ जिले की घोसी सीट पर पांच सितंबर को वोट डाले जाएंगे। यहां ससपा और बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।
Ghoshi By Election: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। पांच सितंबर यानी मंगलवार को वहां वोट डाले जाएंगे। इस बीच रविवार शाम को उपचुनाव के लिए प्रचार रविवार शाम समाप्त हो गया। इस सीट पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

इन दलों के सहारे जीत की आस में बीजेपी
घोसी विधानसभा सीट पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली की गई थी। उन्होंने 2022 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर सीट जीती थी लेकिन इस साल जुलाई में पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। चौहान, एक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता, जिन्होंने शुरुआत में 2022 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले भाजपा छोड़ दी थी और भाजपा में वापस आ गए थे। उन्हें एनडीए के घटक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी), NISHAD पार्टी और अपना दल का भी समर्थन मिल रहा है।
सपा को मिला इन दलों का साथ
दारा सिंह चौहान के सामने सपा के सुधाकर सिंह हैं, जिन्हें कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), अपना दल (कमेरावादी) और जनता दल (यूनाइटेड) का समर्थन प्राप्त है। हालांकि सुधारकर सिंह को एसबीएसपी से अलग हुए समूह सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी (एसएसपी) का भी समर्थन प्राप्त है।
बसपा ने नहीं उतारा उम्मीदवार, किसी का समर्थन भी नहीं
यूपी की राजनीति में तीसरी ताकत, बहुजन समाज पार्टी ने न तो कोई उम्मीदवार खड़ा किया है और न ही किसी उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस सप्ताह की शुरुआत में घोसी में चुनाव प्रचार करके शक्ति प्रदर्शन किया था जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 सितंबर को मैदान में उतरे थे। एनडीए की ओर से एसबीएसपी ने भाजपा उम्मीदवार के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया।
2022 में समाजवादी पार्टी ने जीती थी ये सीट
चौहान ने 2022 में सपा उम्मीदवार के रूप में घोसी सीट 22,000 वोटों से जीती। 2017 में इस सीट पर बीजेपी के फागू चौहान ने 7 हजार वोटों से जीत हासिल की थी. सपा नेताओं का कहना है कि यदि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे तो सपा उम्मीदवार आसानी से जीत हासिल कर लेंगे।
सपा-बीजेपी के अपने अपने दावे
हालांकि भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता ब्रजेश पाठक ने कहा कि, " घोसी में सपा उम्मीदवार की जमानत जब्त हो जाएगी और भाजपा को भारी जीत मिलेगी।'' वहीं सपा के मुखिया अखिेलश यादव का दावा है कि घोसी उपचुनाव के नतीजे देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लेकर आएंगे।
दोनों उम्मीदवों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप
सपा और सहयोगी दल भी चौहान को घोसी का बाहरी और सुधाकर सिंह को मूल निवासी करार दे रहे हैं। सुधाकर सिंह दो बार के विधायक हैं, जिन्होंने आखिरी बार 2012 में घोसी सीट से जीत हासिल की थी। 2022 से पहले, दारा सिंह चौहान ने कभी घोसी सीट से चुनाव नहीं लड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications