Ghoshi By Poll: पूर्व CM अखिलेश यादव आज घोसी में भरेंगे हुंकार, चढ़ेगा सियासी पारा
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को घोषी में हो रहे उपचुनाव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पूरी पार्टी उनके कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गई है।
Ahhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की घोषी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। बीजेपी ने जहां 40 नेताओं की फौज उतारी है वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपने नेताओं को चुनावी समर में उतार दिया है। नेताओं को बूस्टअप करने के लिए वह आज खुद घोषी में हुंकार भरेंगे।

मऊ के घोसी विधानसभा उपचुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। बीजेपी ने जहां उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज नेता और विधायक घोसी में जमे हुए हैं वहीं मंगलवार को अखिलेश यादव भी अपनी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार कोपागंज स्थित बापू इंटर कॉलेज के मैदान में उनकी जनसभा होगी।
घोषी में सपा ने झोंकी ताकत
घोषी उपचुनाव की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह बीजेपी के अलावा सपा ने अपने सभी बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है। खासतौर से सपा के मुख्य रणनीतिकार शिवपाल यादव पिछले कई दिनों से मऊ में जमे हुए हैं और गांव गांव जाकर प्रचार करने में जुटे हैं।
अखिलेश के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
जनसभा को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष साधु यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन आज हो रहा है। इसकी तैयारी में सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे हुए हैं।
सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर
दरअसल, घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा-बीजेपी के बीच आमने सामने की टक्कर हो रही है। बीजेपी के पाले में जहां ओम प्रकाश राजभर, अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद जैसे सहयोगी दलों के नेता हैं तो कांग्रेस समेत कई दलों ने सपा का समर्थन करने का ऐलान पहले ही कर दिया है जिससे यहां का चुनाव रोचक हो गया है।
कार्यक्रम में लाखों की भीड़ आने का दावा
साधू कहते हैं कि कार्यक्रम स्थल पर लगभग लाखों की भीड़ होने की उम्मीद है। घोसी विधानसभा क्षेत्र और पूरे जनपद के लोग इकट्ठा होंगे और अपने नेता की बात सुनेंगे। कार्यक्रम जारी होने के बाद सपा के लोग तेजी से तैयारी में जुट गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications