गाजियाबाद: सिक्योरिटी गार्ड को पीटना शख्स को पड़ा भारी, अब दर्ज हुआ मामला

गाजियाबाद: सिक्योरिटी गार्ड को पीटना शख्स को पड़ा भारी, अब दर्ज हुआ मामला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन की विंडसर पैराडाइज सोसायटी की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें एक शख्स सिक्योरिटी गार्ड को पीटते नजर आ रहा था। घटना 10 अक्टूबर की है और सीसीटीवी में कैद हो गई थी। अब सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स गार्ड के साथ मारपीट कर रहा है। मारपीट से पहले शख्स और सुरक्षा गार्ड पहले बहस करते हैं। वीडियो में एक महिला भी दिख रही है, शख्स को सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट करने से रोक रही है।

Ghazianbad man booked who beat security guard

वीडियो में दिख रहा है कि शख्स के पहले पंच लेने के बाद गार्ड वापस हिट करता है, जिसके बाद शख्स और गुस्सा हो जाता है। वह गार्ड को मारने लगता है, लगभग एक मिनट तक दोनों के बीच लड़ाई होती है।

पुलिस ने कहा- हाल ही में सोसायटी में शिफ्ट हुआ था शख्स

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिख रहा शख्स हाल ही में सोसायटी में शिफ्ट हुआ था। जब वह शख्स अपार्टमेंट की ओर जा रहा था तो गार्ड ने उसे रोका और पूछा कि वह कहां जा रहा है। पूछताछ से नाराज युवक ने गार्ड की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि गार्ड को इसकी जानकारी नहीं थी।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आलोक दुबे ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा गार्ड की शिकायत के आधार पर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नोएडा से भी आया था एक ऐसा ही वीडियो

अभी कुछ दिनों पहले, नोएडा में एक महिला को एक सिक्योरिटी गार्ड को उसके कॉलर से पकड़कर पीटते हुए का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं दो हफ्ते पहले नोएडा में एक हाउसिंग सोसाइटी में एक फूड डिलीवरी मैन और एक सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने आवासीय परिसर में प्रवेश पर लड़ाई के बाद गिरफ्तार किया था।

11 सितंबर को नोएडा में एक महिला एक गार्ड को कई बार कैमरे में थप्पड़ मारती नजर आई थी। अगस्त में, नोएडा में एक महिला ने कॉलोनी का गेट खोलने में देरी को लेकर एक गार्ड के साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+