Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ghaziabad DM का बड़ा आदेश: 28 मार्च को बंद रहेंगे सभी स्कूल, घर से ऑनलाइन पढ़ाई! क्या है वजह और पूरी गाइडलाइन

Ghaziabad Schools Online Classes on 28 March: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सभी स्‍कूलों में 28 मार्च को ऑनलाइन कक्षाएं होंगी। ये आदेश गाजियाबाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जारी किया है। डीएम ने सभी स्‍कूलों को स्‍पष्‍ठ निर्देश दिए हैं कि 28 मार्च को स्‍कूलों की सभी कक्षाओं का ऑनलाइन संचालन किया जाए।

नोएडा में प्रस्तावित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे। नए एयरपोर्ट के उद्घाटन के चलते डीएम ने स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया है।

Ghaziabad Schools Online Classes

गाजियाबाद में स्कूल बंद क्यों?

दरअसल, नोएडा में प्रस्तावित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे। गाजियाबाद जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन समारोह के लिए करीब 800 स्कूल बसों को लगाया जाएगा। ये बसें गाजियाबाद के विभिन्न स्कूलों से ली जाएंगी। इनका उपयोग समारोह में शामिल होने वाले लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने के लिए किया जाएगा, जिससे आवागमन सुचारु रह सके। स्‍कूल के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में कोई बाधा न आए इसलिए इस दिन बच्‍चों की पढ़ाई ऑनलाइन करवाने का फैसला लिया गया है।

Ghaziabad Schools Online Classes

पीएम मोदी करेंगे एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन करेंगे। हालांकि इस आयोजन की तैयारियों ने आम लोगों-खासकर छात्रों-की दिनचर्या पर असर डाल दिया है। इस बड़े आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की तैयारियों की गहन समीक्षा की है। सभी संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से सौंप दी गई हैं।

स्‍कूल बस के इस्‍तेमाल पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

इस फैसले पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रवक्ता डॉली शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लगभग 800 बसों की व्यवस्था को "राजनीतिक प्राथमिकताओं का गलत उदाहरण" बताते हुए कहा कि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

Jewar Airport दो दशकों के इंतजार के बाद शुरू हो रहा

दरअसल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि दो दशकों से अधिक समय से चल रही एक महत्वाकांक्षी योजना का परिणाम है। इसकी नींव 2001 में राजनाथ सिंह के कार्यकाल में रखी गई थी और 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार से मंजूरी मिली। कई उतार-चढ़ाव के बाद 2014 के बाद इस प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ी और 26 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी आधारशिला रखी।

Jewar Airport की क्‍या है खासियत?

करीब 5100 हेक्टेयर में फैला यह एयरपोर्ट, जब पूरी तरह तैयार होगा, तो एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शुमार होगा। Zurich Airport International इसके विकास की जिम्मेदारी संभाल रही है, और इसे अत्याधुनिक सीसीटीवी व कंट्रोल सिस्टम से लैस किया जा रहा है।

इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+