जिम में बार-बार एक ही गाना बजा रही थी लड़की, दो लड़कों ने पीटा

जिम में लड़की ने बार-बार बजाया एक ही गाना, दो लड़कों ने पीटा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जिम में गाने बजाने को लेकर जमकर हाथापाई हुई। शहर के राजेंद्रनगर में शाम के व्यायाम के लिए लोग एक जिम में आए थे तो एक युवती ने अपना फोन म्यूजिक सिस्टम से जोड़कर गाना बजाना शुरू कर दिया। लड़की एक ही गाना बार-बार रिपीट करती रही। इसी को लेकर उसका जिम में झगड़ा हो गया।

ghaziabad girl repeatedly played same song in jim, beaten by two boys

ये पूरा मामला शुक्रवार शाम का है, जब ये लड़की व्यायाम कर रही थी तो अपने फोन से गाना बजा रही थी, बार-बार एक ही गाना बजाने पर एक दूसरे युवक ने म्यूजिक सिस्टम से अपना फोन जोड़ दिया। इस पर उस युवती ने विरोध किया तो दोनों के बीच तूतू-मैंमैं होने लगी। इस पर युवक के समर्थन में एक और युवक दो और युवती भी आ गईं और बात हाथापाई तक जा पहुंची।

पीड़ित युवती ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस भी जिम में पहुंची। पीड़ित युवती ने पुलिस से की शिकायत में युवक पर छेड़छाड़ और युवती पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। साहिबाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+