VIDEO: गाजियाबाद में भरभरा कर गिरा फ्लैट का एक हिस्सा, पिचक गई गाड़ियां

गाजियाबाद। इस बार आई बरसात ने बिल्डरों की पोल खोल कर रख दी है। ग्रेटर नोएडा से लेकर गाज़ियाबाद तक बिल्डिंग्स के गिरने का सिलसिला जारी है। जहां गाजियाबाद के मसूरी में रविवार दोपहर बाद एक अवैध निर्माणाधीन इमारत ढहने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं गजियाबाद में ही एक फ्लैट का एक हिस्सा गिरने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में कई दिनों से मेन्टिनेंस का काम नहीं हुआ था। जिसमे बिल्डिंग प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है।

22 वें फ्लोर पर हुआ हादसा

22 वें फ्लोर पर हुआ हादसा

घटना रात करीब 11 बजे अजनारा जेनेक्स क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसायटी मोनार्च टॉवर की है। मकान मालिक ने बताया कि रात में सोने के दैरान उन्हें कुछ वाइब्रेट करने की आवाज आई। इससे पहले की वे कुछ समझ पाते बिल्डिंग के 22वें माले पर स्थित फ्लैट का एक बड़ा हिस्सा अचानक से नीचे जा गिरा। घटना के बाद से मकान मालिक सकते में है। उनका कहना था कि ये उनके लिए मौत को करीब से देखने जैसा था। घटना के तुरंत पहले ही घर के सदस्य बालकनी से अंदर आये थे। अगर कुछ देर वहाँ और ठहरते तो काफी बड़ा हादसा हो सकता था।

नीचे पार्किंग में खड़ी कारों में गिरा फ्लैट का हिस्सा

नीचे पार्किंग में खड़ी कारों में गिरा फ्लैट का हिस्सा

फ्लैट की बालकनी की स्लैब टूट कर सीधे नीचे जा गिरी और वह खड़ी कम से कम तीन गाड़ियों को छतिग्रस्त कर दिया। छतिग्रस्त हुई कारों में एक कार तो ऐसी थी जिसमे से कार मालिक व उसकी फैमिली तुरंत पहले ही कार से निकले थे। उनके निकलते ही फ्लैट का हिस्सा गाड़ी पर गिर गया। जरा सी देर पर कई जानें जा सकती थीं।

सामने आई बड़ी लापरवाही

सामने आई बड़ी लापरवाही

इस मामले में सीधे तौर पर बिल्डिंग प्रसाशन की घोर लापरवाही सामने आई है। मकान मालिक ने बताया कि वे कई दिनों से बिल्डिंग के मेन्टिनेंस डिपार्टमेंट से संपर्क कर के मेन्टिनेंस की डिमांड कर रहे थे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसका परिणाम ये हुआ कि बीती रात से बड़ा हादसा बाल बाल होते रह गया। घटनाक्रम के बाद से बिल्डिंग के लोग काफी सहमे हुए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। मालिक इस मामले में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं लेकिन पुलिस मामले में आनाकानी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+