यूपी: मुजफ्फरनगर के जंगलों में करते थे भ्रूण जांच, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हरियाणा के रोहतक जिले की टीम ने छापेमारी कर एक मकान से भ्रूण जांच में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कहा कहना है कि झोलाछाप डॉक्टर शाह आलम बाइक पर सवार होकर गांव-गांव जाकर खाली पड़े मकान या फिर जंगलों में पोर्टेबल लिंग परीक्षण की मशीन से भ्रूण की जांच करता था।

चरथावल थाना क्षेत्र के अकबरगढ़ गांव सोमवार को हरियाणा के रोहतक जिले की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक खाली पड़े मकान में टीम को भ्रूण परीक्षण के उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने एक छोलाछाप डॉक्टर और एक एजेंट को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर के एजेंट सुभाष की मानें तो लिंग प्रशिक्षण की एक जांच के लिए 30 हजार रूपये तक लेते थे। टीम के नोडल अधिकारी डॉक्टर विकास सैनी ने बताया की उन्हें एक गुप्त शिकायत मिली थी की उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में गर्भवती महिलाओ के भूर्ण लिंग प्रशिक्षण का काम चल रहा है। जिसपर टीम ने अपना जाल बिछाते हुए टीम की एक महिला सदस्य को इन झोलाछाप डॉक्टर के पास लिंग प्रशिक्षण के लिए भेजा।
लिंग प्रशिक्षण करते समय मौके से एक झोलाछाप डॉक्टर शाहआलम और एक एजेंट सुभाष को पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। टीम ने इनके कब्जे से एक बाइक और एक पोर्टेबल लिंग प्रशिक्षण मशीन भी बरामद करी है। पूछताछ में इन्होने दो और डॉक्टरों का नाम बताया है जिनकी टीम जाँच कर रही है।











Click it and Unblock the Notifications