वित्त मंत्री अरुण जेटली बोले- नोटबंदी को लेकर कांग्रेस के झूठ की पोल खुली, विकास दर में आई है तेजी
वित्त मंत्री ने कहा, 'नोटबंदी का विकास दर पर कोई असर नहीं हुआ। विपक्षी पार्टियों ने नोटबंदी को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाए और सरकार के खिलाफ साजिशें कीं, लेकिन सब कुछ धरा रह गया।
वाराणसी। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को वाराणसी में कहा कि नोटबंदी को लेकर फैलाए गए झूठ की पोल अर्थव्यवस्था में तेजी के आंकड़ों ने खोल दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने काफी कोशिशें कीं लेकिन अर्थव्यवस्था में आई तेजी और हाल ही में सामने आए आंकड़ों से उसमें उदासी छा गई है।

सरकार के खिलाफ साजिश का पर्दाफाश
वित्त मंत्री ने कहा, 'नोटबंदी का विकास दर पर कोई असर नहीं हुआ। विपक्षी पार्टियों ने नोटबंदी को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाए और सरकार के खिलाफ साजिशें कीं, लेकिन सब कुछ धरा रह गया। नोटबंदी के बाद भी अर्थव्यवस्था की विकास दर तेजी से बढ़ी है और इसके आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।' READ ALSO: राहुल गांधी के 'नारियल जूस' वाले बयान पर सामने आया पीएम मोदी-अमित शाह का झूठ, देखें VIDEO
केंद्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश
जेटली ने यूपी चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में बीजेपी की बड़ी जीत होगी। विकास दर के आंकड़ों से जो सच सामने आया है उससे पता चलता है कि कुछ लोग केंद्र सरकार को कैसे बदनाम करने की कोशिश करते हैं। बता दें कि हाल ही में सामने आए विकास दर के आंकड़ों में भारत को तेज बढ़त मिली है। विकास दर पर नोटबंदी का असर नहीं दिखा है।












Click it and Unblock the Notifications