राहुल गांधी के 'नारियल जूस' वाले बयान पर सामने आया पीएम मोदी-अमित शाह का झूठ, देखें VIDEO
बीजेपी नेताओं की ओर से जारी हमलों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने राहुल गांधी के उस भाषण का वीडियो जारी किया है। कांग्रेस ने वीडियो के जरिए मोदी और अमित शाह को बेनकाब करने की कोशिश की है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया है। राहुल गांधी के जिस 'नारियल जूस' वाले बयान पर दोनों नेताओं ने चुटकी ली थी दरअसल ऐसा कोई बयान उन्होंने दिया ही नहीं। पीएम मोदी और अमित शाह दोनों ने बुधवार को अलग-अलग जनसभाओं में राहुल गांधी का मजाक उड़ाया और जनता से सवाल किया कि क्या कभी किसी ने नारियल जूस के बारे में सुना है?

यूपी में पीएम मोदी ने उड़ाया था मजाक

अमित शाह ने भी ली थी चुटकी

राहुल गांधी ने नारियल का नाम भी नहीं लिया
बीजेपी नेताओं की ओर से जारी हमलों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने राहुल गांधी के उस भाषण का वीडियो जारी किया है। कांग्रेस ने वीडियो के जरिए मोदी और अमित शाह को बेनकाब करने की कोशिश की है और कहा है कि बीजेपी झूठ फैला रही है। राहुल गांधी ने नारियल के बारे में कोई बात ही नहीं की। उन्होंने नारंगी और अनानास के बारे में कहा था। राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था, ' यहां आप नींबू उगाते हैं, नारंगी उगाते हैं, अनानास उगाते हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि एक दिन ऐसा आएगा जब लंदन में बैठकर कोई अनानास का जूस पिएगा और उसके लेबल पर देखेगा 'मेड इन मणिपुर'।'
कांग्रेस ने जारी किया है VIDEO
राहुल गांधी के जिस बयान को लेकर बीजेपी ने उनका मजाक उड़ाया था उसे मीडिया ने गलत ढंग से पेश किया था। मीडिया ने नारंगी की जगह नारियल लिखकर राहुल पर सवाल उठाए थे। कांग्रेस ने राहुल गांधी का पूरा भाषण जारी किया है। जिसे आप भी यहां देख सकते हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications