हापुड़: गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका की वेबसाइट हैक, लिखा 'पाकिस्तान जिंदाबाद'

हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका की वेबसाइट को किसी ने हैक कर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा दिया। नगरपालिका की वेबसाइट पर नगरपालिका के कर्मचारियों ने सुबह सिस्टम खोला तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने अपने अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने मामले को दबाते हुए आनन-फानन में वेबसाइट को ठीक कराया। मामला सामने आने के बाद डीएम हापुड़ ने जाँच के आदेश दे दिए हैं।

garhmukteshwar nagarpalika website hacked hackers written pakistan zindabad in it

सवाल ये उठता है कि नगरपालिका की वेबसाइट को हैक कर हैकर्स इस तरह से पाकिस्तान जिंदाबाद लिख सकते है तो शहर में किसी भी घटना को भी अंजाम दे सकते हैं। ये कोई पहला मामला भी नहीं है कि इस तरह के मामले सामने आए हों क्योंकि हापुड़ शुरू से ही आतंकियों का अड्डा बनता हुआ आया है। देश का बड़ा आतंकी अब्दुल करीब टुंडा भी हापुड़ के पिलखुआ का ही रहने वाला था जिसने बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। अंदाजा ये भी लगाया जा रहा है कि हापुड़ में कही आतंकियों की ये कोई बड़ी चल तो नहीं थी या फिर किसी असामाजिक तत्व ने शहर का माहौल बिगाड़ने के लिए इस तरह का पोस्ट किया हो। फ़िलहाल पूरे मामले में ख़ुफ़िया विभाग के लेकर जनपद की पुलिस भी लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+