PICs: योगी से निराश सहारनपुर के गन्ना किसान लगाने लगे हैं आग

किसानों का कहना था कि जब गन्ना मूल्य ही नहीं बढ़ रहा तो इस गन्ने को रखकर ही वो क्या करेंगे। इसीलिए वो सीएम योगी पर गुस्सा निकालने के लिए इसी को फूंक रहे हैं।

सहारनपुर। गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने की मांग को लेकर पिछले काफी समय से आशाजनक गन्ना मूल्य मिलने की किसानों की आशा फिर से निराशा में तब्दील हो गई। प्रदेश की योगी सरकार गन्ना मूल्य में मात्र दस रुपए की बढ़ोत्तरी को नाकाफी बताते हुए भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान सड़कों पर उतर आए और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिले में कई स्थानों पर गन्ने की होली जलाई गई। किसानों का कहना था कि जब गन्ना मूल्य ही नहीं बढ़ रहा तो इस गन्ने को रखकर ही वो क्या करेंगे।

Ganna Farmers of Saharanpur Protest against CM Yogi Adityanath

शनिवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चैधरी विनय कुमार के नेृतत्व में हजारों किसान यहां धरना स्थल पर एकत्रित हुए और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों को संबोधित करते हुए चैधरी विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश और देश की सरकार किसानों को ठगती आ रही है। सरकार किसी भी दल की आए, किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। पिछली सपा सरकार में भी किसानों का उत्पीड़न हुआ था और अब भाजपा की सरकार में भी किसानों का उत्पीड़न हो रहा है।

Ganna Farmers of Saharanpur Protest against CM Yogi Adityanath
Ganna Farmers of Saharanpur Protest against CM Yogi Adityanath

किसानों ने भाजपा को केवल इसलिए वोट दिया था ताकि किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम मिल सके, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है और किसान लगातार कर्ज के बोझ में पिसता जा रहा है। यहां से सभी किसान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस में जिला मुख्यालय पहुंचे और गन्ने की होली जलाई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी नहीं की गई तो किसान बड़े और उग्र आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष चैधरी चरण सिंह, अरुण राणा, वीरेंद्र तोमर, समेत सैकड़ों किसान शामिल रहे।

Ganna Farmers of Saharanpur Protest against CM Yogi Adityanath
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+