इलाहाबाद के नैनी सेंट्रल जेल में 'उधम', गैंगस्टर ने किया माफिया पर जानलेवा हमला

उधम सिंह ने नाई की कैची छीनकर राजेश पायलट पर हमला किया था, बीच बचाव के लिए जब फहीम आया तो उसपर भी कैची से वार किया गया है। जैसे बसपा शासनकाल में कैबिनेट मिनिस्टर रहे नंद गोपाल गुप्ता पर राजेश पायलट ने रिमोट बम से हमला किया था।

इलाहाबाद। इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल में सनसनीखेज वारदात हुई है। जेल के अंदर बंद माफिया राजेश पायलट और फहीम पर जानलेवा हमला किया गया है। ये हमला मेरठ के कुख्यात गैंगस्टर उधम ने किया है, दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधम सिंह भी जेल में कैदी है और बड़े ही शातिर तरीके से उसने वारदात को अंजाम दिया है। बताया ये जा रहा है कि दोनों कैदियों की जान खतरे से बाहर है। घटना के बारे में कोई अधिकारी अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। एसएसपी इलाहाबाद आकाश कुलहरि ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है। जेल अधीक्षक से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। घटना के बाद से जेल प्रशासन के अलावा जिला महकमा भी चौकन्ना है।

Gangster Udham Singh attempt murder in Naini Central Jail in Allahabad

हमला क्यों हुआ ये अभी तक पता नहीं चल सका है। उधम सिंह को स्पेशल बैरक में रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के हवाले से पता चला है कि उधम सिंह ने नाई की कैची छीनकर राजेश पायलट पर हमला किया था, बीच बचाव के लिए जब फहीम आया तो उसपर भी कैची से वार किया गया है। याद दिला दे कि बसपा शासनकाल में कैबिनेट मिनिस्टर रहे नंद गोपाल गुप्ता पर राजेश पायलट ने रिमोट बम से हमला किया था, जिसमे लंबे इलाज के बाद नंदी की जान बची थी। इस घटना के बाद ही राजेश पायलट का नाम अंडरवर्ल्ड में गूंजने लगा था, लेकिन इस वारदात को अंजाम देने के बाद राजेश के उल्टे दिन शुरू हो गए और लंबी फरारी के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया।

नैनी जेल में राजेश के साथ बांदा का शातिर फहीम भी बंद है, दोनों पर हमले की वजह क्या है ये पता नहीं चल सका है, लेकिन ये पूरी संभावना है कि ये आपसी गैंगवार नहीं है, बल्कि सोची समझी रणनीति के तहत राजेश पर हमला कराया गया है। फिलहाल उधम सिंह के ऊपर नैनी थाने में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+