BSF के डिप्टी कमांडेंट को गोली मारने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश विक्की मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश विक्की पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसके दूसरे साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस बरामद किए है।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात पीजीआई थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 में पुलिस रोज की तरह वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिसवालों ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से हुई कई राउंड फायरिंग के बाद पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। साथी के घायल होते ही दूसरा बदमाश भागने लगा तो पुलिस ने पीछा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश विक्की पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। जबकि दूसरे बदमाश सुमित को पुलिस ने असलहे के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 12 बोर का तमंचा एक 315 बोर का तमंचा चार जिंदा कारतूस और तीन खोखा भी बरामद किया है।
डिप्टी कमांडेंट को मारी थी गोली
एसएसपी दीपक कुमार के अनुसार, घायल बदमाश विक्की ने बीते 6 जून को आशियाना इलाके में लूट के दौरान बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट को गोली मारी थी। इसके साथ ही विक्की पर बरेली में लूट के कई मुकदमे भी दर्ज हैं। घायल बदमाश विक्की लेखपाल कॉलोनी थाना फतेहगंज जिला बरेली का रहने वाला है। जबकि दूसरा अपराधी सुमित आशियाना थाना क्षेत्र का निवासी है।
ये भी पढ़ें- हिमाचल: 300 फीट गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक गांव के पांच लोगों की मौत












Click it and Unblock the Notifications