गैंगरेप के बाद चारों ने गर्भवती महिला को सड़क किनारे बेहोश छोड़ा, पास में बिलख रहा था बच्चा

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी के मोहनगंज क्षेत्र में गर्भवती महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने बताया कि टैक्सी सवार चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

Gangrape with pregnant woman in amethi

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय गर्भवती महिला इलाज के लिए निजी वाहन से किले की तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) आ रही थी। मोहनगंज क्षेत्र में रायबरेली-फैजाबाद मार्ग के हसवा मोड़ पर टैक्सी पर सवार 4 लोगों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। महिला को सड़क किनारे बेहोश पड़ा और उसका बच्चा बिलखता देख उधर से गुजरे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम महिला को तिलोई स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।

Gangrape with pregnant woman in amethi

सूचना मिलते ही अधीक्षक केके गहलौत मौके पर पहुंचे और पीड़िता के घर वालों को बुलाकर बातचीत की। एसपी केके गहलौत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप पर टूटी सीएम आदित्यनाथ की चुप्पी, कहा- अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा

ये भी पढ़ें- मेरठ: गन्ने के खेत में युवती का न्यूड वीडियो बनाकर किया वायरल

ये भी पढ़ें- सेक्स पावर बढ़ाने के लिए लिया इंजेक्शन तो छोड़कर भागा प्रेमी, लड़की की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+