सहारनपुर स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरी, छूटी ट्रेन, हुआ 2 दिन तक गैंगरेप

सहारनपुर स्टेशन पर किशोरी पानी पीने के लिए उतरी थी कि ट्रेन छूट गई। भीड़ की वजह से ट्रेन में चढ़ नहीं पाई। इसके बाद वह हवसियों का शिकार हो गई।

सहारनपुर। नाना-नानी के साथ ननिहाल जा रही पंजाब की किशोरी की ट्रेन छूट जाने के बाद मदद के नाम पर दो युवक उसे रेलवे स्टेशन से अपने साथ ले गए और फिर अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर दो दिन तक बंधक बना गैंगरेप किया। जिला अस्पताल लाये जाने पर पुलिस को देख किशोरी ने शोर मचाया तो पुलिस ने एक आरोपी को कुछ देर बाद और दो अन्य आरोपियों को धर दबोचा। किशोरी का मेडिकल कराया गया। थाना जनकपुरी में तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

भीड़ की वजह से ट्रेन में चढ़ नहीं पाई युवती

भीड़ की वजह से ट्रेन में चढ़ नहीं पाई युवती

पंजाब के जनपद फतेहगढ़ साहिब के थाना सरहिंद के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी 15/16 जून की रात ट्रेन से अपने नाना-नानी के साथ धामपुर ननिहाल जा रही थी। ट्रेन के सहारनपुर स्टेशन पर रुकने पर किशोरी पानी पीने नीचे उतरी थी, तभी ट्रेन चल दी थी और भीड़ होने के कारण किशोरी ट्रेन में चढ़ नहीं सकी थी। ट्रेन के निकल जाने पर किशोरी को प्लेटफार्म पर अकेली खड़ी देख दो युवक उसके पास पहुंचे और बकौल किशोरी उसने दोनों से सरहिंद की बस में बिठाने को मदद मांगी तो दोनों उसे अपने साथ रेलवे स्टेशन से बाहर ले आये।

सुनसान कमरे में ले जाकर किशोरी से गैंगरेप

सुनसान कमरे में ले जाकर किशोरी से गैंगरेप

इसके बाद एक दुकान पर उसे कोल्ड ड्रिंक पिला बस में बिठाने की बात कहकर ऑटो में लेकर चल दिये और फिर देहरादून रोड पर एक बड़ी फील्ड के बराबर में बने कमरे में ले जाकर दोनों ने बंधक बना उसके साथ गैंगरेप किया और फिर उसे दोबारा रेलवे स्टेशन पर लाये। मगर फिर कमरे पर ले जाकर वहां पहले से ही मौजूद अपने तीसरे साथी के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया।

पेट दर्द का बहाना किया तो वहशी ले गए अस्पताल

पेट दर्द का बहाना किया तो वहशी ले गए अस्पताल

पीड़िता ने बताया कि रेलवे स्टेशन से उसे लेकर जाने वाले युवक सड़क दूधली का दानिश और माहीपुरा का पाशा थे। तीसरा साथी माहीपुरा का ही तहसीन है। किशोरी के मुताबिक उसने पेट दर्द का बहाना किया तो शुक्रवार की रात उसे जिला अस्पताल लाया था वहां दानिश व पाशा भी मौजूद मिले। इसी बीच मौका पाकर किशोरी ने शोर मचा दिया तो पुलिस मौके पर पहुंच गयी जिन्हें देख तीनों आरोपी उस समय वहां से भाग निकले थे। किशोरी को थाना जनकपुरी लाया गया। बाद में पुलिस ने दबिश देकर कुछ ही देर बाद दानिश पुत्र मुनव्वर निवासी सड़क दूधली और फिर शनिवार को माहीपुरा निवासी ताहसीन पुत्र तस्लीम व पाशा को भी गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित किशोरी को पुलिस ने बचाया

पीड़ित किशोरी को पुलिस ने बचाया

इन्स्पेक्टर शोएब मियां ने बताया कि पीड़िता के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया था, जो सहारनपुर पहुंच गये है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया गया है। उसी की तरफ से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए जेल भेज दिया गया है।

किशोरी को बुआ के यहां के ले गया था शैतान

किशोरी को बुआ के यहां के ले गया था शैतान

कमरे पर साथियों के साथ मिलकर किशोरी के साथ गैंगरेप करने का आरोपी ताहसीन उसे लेकर रुड़की में अपनी बुआ के घर पर भी गया। ताहसीन की मंशा थी कि किशोरी को वह रिश्तेदारी में छोड़ देगा मगर अंजान लड़की को साथ देख रिश्तेदारों ने उसे पनाह नहीं दी जिसके बाद वह दोबारा उसे सहारनपुर ले आया था।

कर सकते थे किशोरी का मर्डर!

कर सकते थे किशोरी का मर्डर!

जिस तरह से दो दिन तक किशोरी को बंधक बनाकर वहशियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान किशोरी को एक आरोपी अपनी रिश्तेदारी में भी ले गया था। इस तरह किशोरी ने उनके ठिकानों के बारे में जानकारी हासिल कर ली थी। इस सबको देखते हुए मुमकिन था कि मन भर जाने के बाद वहशी किशोरी से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या भी कर सकते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+