शामली: नाबालिग लड़की को कार सवारों ने किया अगवा, खेत पर ले जाकर किया गैंगरेप

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में भट्ठा पर काम करके घर वापिस लौट रही नाबालिग लड़की को गांव के ही चार युवकों ने हथियारों के बल पर अगवा कर लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी गाड़ी में डालकर उसे खेत पर ले गए। वहां ले जाकर चारों आरोपियों ने नाबालिग से गैंगरेप किया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

Gangrape with a minor girl in Shamli

घटना शामली के कैराना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता के पिता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ भटटे पर काम करता है। 11 अप्रैल को देर शाम पीड़िता भटटे पर काम कर वापस घर जा रही थी। आरोप है कि इसी बीच गांव के चार युवकों ने उसकी बेटी को पकड़ लिया। आरोपित तमंचे के बल पर बेटी को गाड़ी में डालकर ले गए। मौके से गुजर रहे गांव के लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

पिता ने बताया कि पीड़िता के मामा गुरूवार की सुबह शामली से अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने ने पीड़िता को खेत किनारे सड़क पर बेहोशी की हालत में देखा। बताया कि पीड़िता को बेहोशी की हालत में उसे उठाकर घर लाये। पीड़िता ने होश में आने के बाद आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने बताया कि युवकों ने उसकी बेटी को खेत पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नाबालिक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है।

सीओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि रेप का एक मामला संज्ञान में आया है। जिसमे चार लोगों को नामजद किया गया है। मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बढ़ोत्तरी कर दी जायेगी। फिलहाल आरोपी फरार है, जिन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+