चार माह की गर्भवती होने पर हुआ गैंगरेप का खुलासा, तीन पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया हैं। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब लड़की चार माह की गर्भवती हो गई। पीड़िता ने गांव के ही तीन लड़कों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

ये है मामला

ये है मामला

मामला मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव के सुदेश, बंटी और सर्वेश ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों ने नाबालिग लड़कों को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते लड़की ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी नही दी।

ऐसे हुआ घटना का खुलासा

ऐसे हुआ घटना का खुलासा

चार महीने की गर्भवती होने पर लड़की की मां ने जब नाबालिग से पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो हुआ। पीड़िता ने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया, जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर चरथावल थाने पहुंच गए और गांव के तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर देते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

क्या कहते है अधिकारी

क्या कहते है अधिकारी

चरथावल कोतवाली प्रभारी जीसी शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+