उन्नाव: नाबालिग लड़की से गैंगरेप, आरोपी ने कहा-2 हजार रुपए लो और भूल जाओ

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि गांव के दो युवकों ने उसके साथ हथियारों के बल पर गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपियों के परिजनों ने मामले को रफादफा करने का प्रयास भी किया। वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Gangrape from minor girl in Unnao

घटना उन्नाव थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता अपनी सहेली के साथ दवाई लेने के लिए बलवंत खेड़ा जा रही थी। आरोप है कि याकूब और वसीम उसे असलहे के बल पर जबरदस्ती खेत में उठा ले गए। वहां ले जाकर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया और बाद में उसे गांव के बाहर छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि घटना के बार में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़िता के पिता की मानें को घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी के घर पर शिकायत की, लेकिन उनके घरवालों ने कुछ कहने के बजाय 2 हजार रुपये देकर मामला दबाने का प्रयास किया।

परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिक परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+