Ganga Expressway: शाहजहांपुर में हवाई पट्टी पर उतरेंगे वायुसेना के लड़ाकू विमान, सीएम योगी ने किया निरीक्षण

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। रविवार को शाहजहांपुर दौरे के दौरान उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से गाजीपुर तक विस्तारित किया जाएगा। साथ ही मेरठ से हरिद्वार को भी इस एक्सप्रेसवे से जोड़े जाने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहजहांपुर के पास बनी 3.50 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी देश में पहली होगी, जहां रात में भी वायुसेना के लड़ाकू विमान लैंड कर सकेंगे। इस ऐतिहासिक परियोजना को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

Ganga Expressway

योगी आदित्यनाथ ने आगे बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे शाहजहांपुर में एक औद्योगिक हब विकसित किया जाएगा। इसके अलावा फर्रुखाबाद से लिंक एक्सप्रेसवे बनाकर उसे बुंदेलखंड से जोड़ा जाएगा, जिससे उस क्षेत्र में भी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जा सकेगी।

औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि राज्य में औद्योगिक विकास का सबसे बड़ा जरिया बनेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास कई नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इसके चलते न सिर्फ आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, बल्कि पूरे क्षेत्र की तस्वीर भी बदलेगी।

हवाई पट्टी पर वायुसेना के लड़ाकू विमान करेंगे अभ्यास

शाहजहांपुर में तैयार की गई 3.50 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर वायुसेना के लड़ाकू विमान दो और तीन अप्रैल को अभ्यास करेंगे। खास बात यह है कि यह पहली ऐसी हवाई पट्टी होगी, जहां रात में भी विमान उतारे जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हवाई पट्टी के दोनों ओर सुरक्षा के लिहाज से करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा और किसी भी तरह की चूक से बचा जा सकेगा।

2019 में हुई थी गंगा एक्सप्रेसवे की घोषणा

सीएम योगी ने याद दिलाया कि 2019 के कुंभ मेले के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रयागराज से जोड़ने का फैसला लिया गया था। इसके बाद 2020 में कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दी थी।

गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 594 किलोमीटर तय की गई है। इसके निर्माण से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य नवंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।

शाहजहांपुर से शुरू हुआ निरीक्षण दौरा

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरदोई से हेलीकॉप्टर के जरिए गंगा एक्सप्रेसवे पर बनाए गए अस्थाई हेलिपैड पर पहुंचे। यहां उनका स्वागत वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सांसद अरुण सागर समेत कई जनप्रतिनिधियों ने किया।

सीएम ने सबसे पहले अस्थायी कैंप में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गंगा एक्सप्रेसवे की प्रगति पर चर्चा की। इसके बाद वह कार में सवार होकर करीब पांच किलोमीटर लंबे हिस्से का निरीक्षण करने निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+