बढ़ती महंगाई पर Priyanka Gandhi ने बीजेपी सरकार पर कसा तंज, कहा- 'खरबपति मित्र हर रोज कमाते है 1000 करोड़'

बढ़ती महंगाई पर Priyanka Gandhi ने बीजेपी सरकार पर कसा तंज, कहा- 'खरबपति मित्र हर रोज कमाते है 1000 करोड़'

लखनऊ, 22 अक्टूबर: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में बढ़ती महंगाई ने मध्यम वर्गीय परिवार का पूरा बजट गड़बड़ा दिया है। तो वहीं, महंगाई के चलते त्योहारों का मजा भी फीका होने लगा है। बता दें कि शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरने का विपक्षी पार्टियां को भी हर रोज मौका मिल रहा है। इस कड़ी में कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर तीखा तंज कसा है।

Fuel Price Congress General Secretary Priyanka Gandhi PM Narendra Modi Petrol price, diesel price

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तंज कसते हुए अपने ट्वीट में पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा,

हर रोज जब आप महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदें तब याद रखिए। मोदी सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स से 23 लाख करोड़ रु कमा चुकी है। हर रोज जब महंगा तेल-सब्जी खरीदें तब याद रखिए। इस सरकार में 97% परिवारों की आय घट गई, लेकिन खबरों के अनुसार मोदी जी के खरबपति मित्र हर रोज 1000 करोड़ कमाते हैं।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi ने Petrol-Diesel की कीमतों को लेकर BJP पर साधा निशाना, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि 'वादा किया था कि हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज से सफर करेंगे। लेकिन भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम इतने बढ़ा दिए कि अब हवाई चप्पल वालों और मध्यम वर्ग का सड़क पर सफर करना भी मुश्किल हो गया है। #भाजपा_लाई_महंगे_दिन'

    दरअसल, 22 अक्टूबर को एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। लगातार तीसरे दिन तेल के दाम बढ़ गए हैं। आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में 35-35 पैसे का इजाफा हुआ है। मालूम हो कि कल भी पेट्रोल-डीजल के दामों में 35 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई थी। इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। जिसके कारण महंगाई से लड़ रहे आम आदमी के लिए मुसीबत पैदा हो गई है। मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+