Video: Xmas मनाने आए थे ताजमहल.. सात फेरे लेकर फ्रांसीसी जोड़े ने हिन्दू रीती रिवाजों से किया विवाह
पिछले काफी समय से विदेशों में भी सनातन धर्म का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। आए दिन ऐसी कई तस्वीरें वायरल होती हैं, जिनमें विदेशी लोग भारतीय संस्कृति के अनुसार शादी करते हैं। हाल ही में सोमवार को आगरा में फ्रांस से आये एक जोड़े ने हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार विवाह किया है।
दरअसल, फ्रांस से 31 साल के इस्केंडर और 29 साल की बासमा क्रिसमस पर ताजमहल देखने आए थे। ये दोनों पेरिस में नौकरी करते हैं। हालांकि, ये जोड़ा पूर्व में प्रेम विवाह कर चुका है, लेकिन ताजमहल देखने के बाद बासमा ने अपने प्यार को कई जन्मों तक का साथ देने की इच्छा जताई। तब इस्केंडर ने इंटरनेट पर सर्च कर दोबारा शादी करने के लिए उपयुक्त जगह की तलाश करना शुरू कर दिया।

इस्केंडर ने काफी सर्च करने के बाद फैसला किया कि वो आगरा में सनातन धर्म के अनुसार दोबारा विवाह करेंगे। फिर उन्होंने आगरा में एक निजी होटल संचालक से संपर्क कर अपनी इच्छा से अवगत कराया। उनकी इच्छा अनुसार होटल संचालक जावेद ने किनारी बाजार से शादी के परिधान शेरवानी, दूल्हे की पगड़ी और दुल्हन की साड़ी व ज्वैलरी की खरीदारी करवाई।
Recommended Video

इसके बाद ताजगंज के रहने वाले पंडित सूरज शर्मा से संपर्क किया गया। उन्होंने दोनों की शादी में पुरोहित बनने की जिम्मेदारी उठाई। मंडप सजाकर अग्नि के सात फेरे दिलाए और अंग्रेजी में सातों वचन दिलवाए। विदेशी दूल्हे ने मांग भरकर पत्नी के गले में मंगलसूत्र पहनाया। शादी होने के बाद फ्रांसीसी जोड़ा बेहद खुश नजर आया और दोनों ने सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ देने का वादा किया।
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications