ममता-मुलायम के बैंक खाते से फर्जी तरीके से ऑनलाइन शॉपिंग

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी पति-पत्नी के खाते से फर्जी शॉपिंग कर ली गई।

मिर्जापुर। ममता व मुलायम के खाते से 61 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली गयी।

जी हां! सही पढ़ा आपने। ममता और मुलायम के खाते को ही आनलाइन हैकरो ने निशाना बनाया है, पर ये समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं है।

ये ममता और मुलायम उत्तर प्रदेश स्थित मिर्जापुर जिले के हलिया ब्लाक ड्रमंडगंज गांव के है। ममता-मुलायम पति-पत्नी है।

online

तब हुई जानकारी

दोनों को खाते से पैसा निकलने की जानकारी उस समय हुई जब सात दिन बाद वह इलाहाबाद बैंक ड्रमंडगंज शाखा से बुधवार को पैसा निकालने गये। मामले की तहरीर दोनों ने हलिया थाने में दे दी है।

ड्रमंडगंज गांव निवासी मुलायम और उसकी पत्नी के फोन पर सात दिसंबर को नये नंबर से फोन आया। फोन करने वाला खुद को बैंककर्मी बताते हुए दोनों से एटीएम का चार अंको वाला गुप्त कोड पूछ लिया।

दोनों ने फोन करने वाले के बातों पर विश्वास करते हुए एटीएम का गुप्त कोड बता दिया।

पति,पत्नी जब बुधवार को इलाहाबाद बैंक शाखा ड्रमंडगंज पैसा निकालने पहुंचे तो पता चला की उनके खाते में पैसा ही नहीं है।

बैंक अधिकारी ने बताई ये बात

इस संबंध में पूछने पर बैंक अधिकारियों के बताया कि उनके खाते से सात दिसंबर को 61 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की गयी है।

इसमें ममता के खाते से 36 हजार रुपये और मुलायम के खाते से 25 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी हुई है। अब उनके खाते पैसा नहीं बचा है।

अहरौरा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन निर्मला सिंह आनंद ने पति, पत्नी को हलिया थाने ले जाकर तहरीर दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+